Search

 
 
 

मुआवजा राशि को लेकर हुई थी रामगढ़ में संजय की हत्या, पांच अपराधी गिरफ्तार

 
Ranchi/Ramgarh: बीते 23 अगस्त को रामगढ़ जिला के कुज्जू ओपी के पास संजय बेदिया नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि मुआवजा के पैसे को लेकर संजय की हत्या की गई थी. जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, उसमें मुख्य आरोपी धमेंद्र बेदिया, सुभाष बेदिया, करण उरांव, अमन कुमार और उमेश बेदिया शामिल है. इनके पास से हत्या में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और गोली बरामद किया गया. गिरफ्तार अपराधी करण और सुभाष का रांची, रामगढ़ और हजारीबाग जिले में आपराधिक इतिहास रहा है. इसे भी पढ़ें -झारखंड">https://lagatar.in/three-jails-of-jharkhand-will-be-rejuvenated-funds-allocated/">झारखंड

के तीन जेलों का होगा कायाकल्प, राशि हुई आवंटित

जानें क्यों हुई हत्या

पुलिस की जांच में पता चला कि करीब एक वर्ष पूर्व मुख्य आरोपी धर्मेन्द्र बेदिया भारतमाला प्रोजेक्ट और अन्य सरकार द्वारा अधिगृहित जमीन के एवज में तीन करोड़ रूपया की राशि प्राप्त हुआ था. जिसमें मृतक संजय बेदिया को कम राशि दी गयी थी, जिससे संजय अपने हिस्से की राशि की मांग कर रहा था. लेकिन धर्मेन्द्र बेदिया पैसा देना नहीं चाहता था. जिस कारण धर्मेन्द्र बेदिया ने संजय बेदिया की हत्या करवाने के उद्देश्य से अपने फुफेरे भाई सुभाष बेदिया और उसके अन्य साथियों के साथ मिलकर संजय बेदिया की हत्या कर दी. इसे भी पढ़ें -Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-kanganas-words-again-deteriorated-bhagwan-singh-got-angry-and-said-that-government-should-impose-nsa-on-her/">Jamshedpur

: कंगना के फिर बिगड़े बोल, भड़के भगवान सिंह ने कहा उस पर एनएसए लगाए सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही