Search

 
 
 

जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस कर लेती गिरफ्तार तो,बच सकती थी संजय की जान

 
Ranchi : जमीन कारोबारी कमल भूषण की 30 मई 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रांची पुलिस अगर मुख्य आरोपी समेत सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेती तो, अकाउंटेंट संजय कुमार सिंह की जान बच सकती थी. कमल भूषण हत्याकांड में रांची पुलिस ने पिछले साल चार अपराधी राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर, ख्वाइश अदनान और मुनव्वर अफिक को गिरफ्तार किया था, हालांकि दो मुख्य आरोपी छोटू कुजूर और विशाल अभी तक फरार हैं. पिछले एक साल से ज्यादा समय से रांची पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर पाई. बताया जा रहा है कि इन्हीं दोनों के द्वारा संजय कुमार सिंह की हत्या करवाई गई है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/jharkhand-police-failing-to-punish-criminals-4066-accused-released-due-to-lack-of-evidence/">

 अपराधियों को सजा दिलाने में विफल हो रही झारखंड पुलिस, साक्ष्यों के अभाव में 4066 आरोपी रिहा

एसएसपी ने किया है एसआईटी का गठन

संजय कुमार सिंह हत्याकांड मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने सिटी एसपी शुभांशु जैन के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है. इसमें कोतवाली डीएसपी और सुखदेव नगर थाना प्रभारी भी शामिल हैं. हत्याकांड में शामिल अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है. लेकिन वह बेहद धुंधला है. इस मामले में पुलिस ने छह से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए थे अपराधी

मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने संजय कुमार को गोली मारी थी. बाइक चलाने वाला अपराधी हेलमेट पहना हुआ था, जबकि उसके पीछे बैठा हुआ अपराधी टोपी पहना हुआ था. पीछे बैठे अपराधियों के द्वारा ही संजय कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. गोली मारने के बाद अपराधी रांची के किशोरगंज स्थित देवी मंडप के रास्ते फरार हो गया.

कमल भूषण के हत्या की जिम्मेदारी छोटू कुजूर ने ली थी

जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की जिम्मेदारी छोटू कुजुर ने ली थी. छोटू कुजूर डब्लू कुजूर का भाई है. डब्लू के बेटे राहुल कुजूर से कमल भूषण की बेटी यामिनी ने लव मैरिज की थी. छोटू कुजूर का कहना है कि कमल ने पुलिस के साथ मिलकर उसके परिवार को परेशान किया है. अगर अब पुलिस परिवार के सदस्यों को परेशान करेगी, तो वह रांची को साफ कर देगा. हर पांचवें दिन हत्या होगी. यह भी कहा कि वह कमल भूषण के बेटे की भी हत्या कर देगा और उसे ऐसा करने से कोई नहीं रोक पायेगा. उसने कमल भूषण के पार्टनर जगदीश को भी सबक सिखाने की बात कही थी. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-and-kharge-hold-meeting-with-rajasthan-congress-leaders-review-poll-preparations/">राहुल

गांधी और खड़गे ने राजस्थान के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की, चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही