Search

 
 
 

संजीव खन्ना होंगे देश के नए चीफ जस्टिस

 
New Delhi: चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को रिटायर होंगे. उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर जस्टिस संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है. जस्टिस खन्ना का नाम प्रस्तावित करते हुए सीजेआई ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें देश का अगला चीफ जस्टिस बनाने का अनुरोध किया है. जस्टिस संजीव खन्ना का जन्म 14 मई 1960 को हुआ था. उन्होंने डीयू के कैंपस लॉ सेंटर से कानून की पढ़ाई की और 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के रूप में अपना पंजीकरण कराया. अपने करियर के शुरुआती दिनों में संजीव ने तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस की और बाद में दिल्ली हाईकोर्ट में कार्य किया. उन्हें 18 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया. जस्टिन खन्ना ने ही पूर्व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को एक बार अंतरिम बेल और बाद में उन्हें नियमित बेल दी. वीवीपैट का 100% वैरिफिकेशन, इलेक्टोरल बॉन्ड, अनुच्छेद 370 निरस्त करने वाली पीठ में जस्टिस संजीव शामिल रहे हैं. इसके अलावा बिलकिस बानो केस में भी उन्होंने फैसला दिया था. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही