Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

24X7 ऑपरेशन मोड वाले संजीवनी वाहन से होगी रांची के हॉस्पिटलों में ऑक्सीजन आपूर्ति

Advertisement
Advertisement

रांची जिला प्रशासन की इस अनूठी पहल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी, कहा- मरीजों को ऑक्सीजन की नहीं करनी कोई चिंता

जल्द धनबाद और जमशेदपुर में भी होगा शुरू

Ranchi : राजधानी में इलाजरत कोरोना मरीजों को राहत देने के लिए रांची जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है. रांची जिले के अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर तत्काल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने के लिए संजीवनी वाहन सेवा की शुरुआत की गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए संजीवनी वाहन को हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची डीसी छवि रंजन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.

संक्रमण की इस लहर में ऑक्सीजन युक्त बेड की बढ़ी मांग, पूर्ति के लिए सरकार प्रयासरत

सीएम ने कहा, कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की गति जिस तेजी के साथ बढ़ रही है, उस लिहाज से अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेड की मांग भी बढ़ रही है. ऐसे में संक्रमितों को ऑक्सीजन की कमी नहीं हो, इस दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है. संजीवनी वाहन इस दिशा में शुरुआत की गई एक कड़ी है.

जल्द धनबाद और जमशेदपुर में शुरू होगी संजीवनी वाहन सेवा

उन्होंने कहा कि इसके उपरांत धनबाद और जमशेदपुर में इसे शुरू किया जाएगा. जिससे उपचार करा रहे मरीजों को ऑक्सीजन के लिए चिंता नहीं होगी.

वाहनों में हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि संजीवनी वाहन 24X7 ऑपरेशन मोड में रहेंगे. इन वाहनों मे हमेशा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद रहेगा. रांजी जिले के अन्तर्गत जिस अस्पताल में ऑक्सीजन की जरूरत होगी, उसे तत्काल मुहैया कराया जाएगा. संजीवनी वाहन में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम भी होगा, ताकि इसकी बेहतर तरीके से मॉनिटरिंग की जा सके.

पहले ही कोविड सर्किट के माध्यम से पहुंचा रहा है मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमितों को वर्तमान में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ रही है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा पहले ही कोविड सर्किट के माध्यम से रांची और जमशेदपुर के मरीजों को उसके निकटवर्ती जिले के अस्पतालों में नि: शुल्क ऑक्सीजन युक्त बेड उपलब्ध कराया जा रहा है.

 संजीवनी वाहन की क्या है खासियत

अस्पतालों में ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति के लिए संजीवनी वाहन का इस्तेमाल किया जाएगा. इस वाहन के माध्यम से अस्पतालों में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी. इसके साथ ऑक्सीजन रिफिलिंग कोषांग दिन-रात कार्य कर रहा है. यह कोषांग मांग के अनुरूप ऑक्सीजन की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है. इसके साथ संजीवनी वाहन के बेहतर सदुप्रयोग को लेकर भी यह कोषांग कार्य करेगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही