Search

 
 
 

सांसद आदर्श ग्राम योजना : वीडी राम बोले- पोलडीह गांव को विकसित करने के लिए सीएसआर फंड का भी उपयोग करें

 
Palamu : सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित ग्राम पंचायत पोलडीह के नाम विकास योजनाओं के अनुमोदन के लिए मंगलवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सांसद विष्णु दयाल राम ने की. उन्होंने पोलडीह गांव में समय से व सही तरीके से योजनाओं का क्रियान्वयन कराने की बात कही. कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप और आत्मनिर्भरता को बढ़ाएं. योजनाओं के क्रियान्वयन में सीएसआर फंड का भी उपयोग करें. योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो. इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://lagatar.in/babulal-marandi-who-attacked-chief-minister-hemant-soren-said-insurgency-is-getting-government-protection/11706/">धनबाद:

श्रम अधीक्षक ने बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

अधिकारियों  को निर्देश- योजनाओं को धरातल पर उतारें  

उपायुक्त शशि रंजन ने पोलडीह ग्राम में सड़क निर्माण, पुल, पुलिया कल्वर्ट निर्माण, मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, मॉडल विद्यालय, दीदी बाड़ी योजना का शुभारंभ, युवक-युवतियों को कंप्यूटर एवं कौशल विकास का प्रशिक्षण, आधार पंजीकरण सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन कर गांव को विकास योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले के पदाधिकारियों  को निर्देश दिया कि वे पोलडीह ग्राम का निरीक्षण कर अपने विभाग से संबंधित योजनाओं को धरातल पर उतारें.  उपायुक्त ने मनरेगा से संबंधित चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में शिकायत नहीं मिलने की चेतावनी दी.  स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने पर बल दिया. इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/babulal-marandi-who-attacked-chief-minister-hemant-soren-said-insurgency-is-getting-government-protection/11706/">मुख्यमंत्री

हेमंत सोरेन पर हमलावर हुए बाबूलाल मरांडी, बोले- उग्रवाद को मिल रहा सरकार का संरक्षण

पोलडीह पंचायत के सभी गांवों का होगा सर्वांगीण विकास

उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी विभागों से क्रियान्वित योजनाओं का समायोजन करते हुए पंचायत के सभी गांव का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा. बैठक में सांसद, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त शेखर जमुआर, जिप सदस्य विनोद सिंह, आपूर्ति पदाधिकारी अमित प्रकाश, जिला कृषि पदाधिकारी अरूण कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही