Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 5 मई से, तैयारी पूरी, 2200 कलाकार दिखायेंगे अपनी प्रतिभा

Ranchi : सांसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के आयोजन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. आज प्रेस वार्ता में महोत्सव को लेकर जानकारी दी गयी. प्रेस वार्ता में सांसद संजय सेठ, पद्मश्री मुकुंद नायक, मधु मंसूरी और पूर्व सांसद अजय मारू समेत आयोजन समिति से जुड़े लोग मौजूद थे. जानकारी दी गयी कि 5, 6 और 7 मई को रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कला की दस विधाएं जनजातीय नृत्य, शास्त्रीय नृत्य (सामूहिक) , शास्त्रीय नृत्य ( एकल) , एकल गायन, जनजातीय वाद्य, सामूहिक कोरियोग्राफी, माईम, लोक नृत्य (सामूहिक), सामूहिक गीत और लघु नाटिका शामिल की गयी हैं.

झारखंड के युवा और प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे

इस आयोजन को दो आयु वर्ग में बांटा गया है. जूनियर आयु वर्ग में 10 से 17 वर्ष के बच्चे और किशोर तथा दूसरे सीनियर आयु वर्ग में 17 से ऊपर के युवा शामिल किये गये हां. महोत्सव के लिए 2200 कलाकारों ने अपना पंजीकरण करवाया है. इसके उद्घाटन और समापन समारोह में झारखंड के युवा और प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. आयोजन रांची के आर्यभट्ट सभागार, ऑड्रे हाउस , मयूरी प्रेक्षागृह, श्यामा प्रसाद विश्वविद्यालय सभागार में संपन्न होगा. जिसमें विभिन्न विधाओं के कलाकार प्रदर्शन करेंगे.

कई सांसदों ने इसमें शामिल की इच्छा जताई है

सांसद संजय सेठ ने कहा कि पूर्व में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था, जिससे यहां की खेल प्रतिभा को विकसित करने में काफी सहायता मिली. अब सांस्कृतिक महोत्सव के माध्यम से स्थानीय कलाकारों को एक मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और रघुवर दास भी विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे. संजय सेठ ने बताया कि इस कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद देश भर के कई सांसदों ने इसमें शामिल की इच्छा जताई है. सांसद और भोजपुरी कलाकार रवि किशन और मनोज तिवारी के भी आने की संभावना है. .इसके अलावा राज्य के कई दिग्गज कलाकार भी जुड़ेंगे. तीन दिन रांची सांस्कृतिक केंद्र बना रहेगा, जहां नये कलाकार अनुभव और ज्ञान का लाभ लेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही