Search

सांसद खेल महोत्सव : टी शर्ट, मोमेंटो और मेडल लांच, रांची लोकसभा के 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया

  • 17 फरवरी को दोपहर 3 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे उद्घाटन
Ranchi : सांसद खेल महोत्सव 17 से 19 फरवरी तक रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में होगा. इसके लिए बुधवार को रांची सांसद कार्यालय में संजय सेठ ने टी शर्ट, मोमेंटो और मेडल लांच किया. सांसद ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 3087 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. रांची लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों से खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे. प्रतियोगिता में रांची लोकसभा क्षेत्र की 200 पंचायत, 17 प्रखंड और 53 वार्डों का प्रतिनिधित्व होगा. 17 फरवरी को इसका उद्घाटन दोपहर 3 बजे केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी करेंगे. वहीं केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे. केंद्रीय खेल राज्यमंत्री निशिथ प्रमाणिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे.

650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी दिए जाएंगे

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में 6 प्रकार के खेलों से जुड़ी प्रतिस्पर्धाएं होंगी, इनमें बैडमिंटन, एथलेटिक्स, वुशु, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी को शामिल किया गया है. 3 दिनों तक चलने वाले महोत्सव में 650 से अधिक मेडल और ट्रॉफी प्रतिभागियों को दिए जाएंगे. संजय सेठ ने बताया कि झारखंड से जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, जिन्होंने झारखंड को प्रेरणा दी है, झारखंड के ऐसे खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा. उनकी उपस्थिति भी रहेगी. रांची से जुड़े पद्म अवार्ड से सम्मानित गणमान्य लोगों की उपस्थिति भी इस कार्यक्रम में रहेगी.

जलेगी मशाल, 12 स्कूलों के बच्चों की बैंड टीम के लिए भी प्रतियोगिता

संजय सेठ ने बताया कि इस महोत्सव के दौरान खेल के नामी खिलाड़ियों द्वारा मशाल प्रज्वलित की जाएगी. तीन दिन तक यह मशाल प्रज्वलित रहेगी. 12 स्कूलों के बच्चों की बैंड टीम द्वारा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा धुन पर गीत प्रतियोगिता की जाएगी. जिस स्कूल के बच्चे बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. उस स्कूल के बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा.

नागरिकों से अपील, महोत्सव में आएं, बच्चों का हौसला बढ़ाएं

सांसद संजय सेठ ने आम लोगों से अपील की है कि वे भी इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाएं. अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं. उनके खेल को देखें, क्योंकि नागरिकों की उपस्थिति बच्चों का उत्साह बढ़ाने वाली होगी और यही बच्चे हमें कई मेडल और पुरस्कार लाकर देंगे. देश- दुनिया में झारखंड और भारत का नाम रोशन करेंगे.

नवंबर-दिसंबर में होगा महोत्सव का दूसरा चरण

सांसद के मुताबिक, खेल महोत्सव के दौरान झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से सहयोग मिल रहा है. खेल प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान सभी खेलों में ओलंपिक एसोसिएशन के नॉर्म्स का पालन पूरी तरह से होगा. विजेता खिलाड़ियों के लिए सांसद खेल महोत्सव एक बढ़िया प्लेटफॉर्म साबित होगा. उन्हें साईं या अन्य खेल सेंटरों के साथ टैग करने का भी प्रयास होगा. अभी सांसद खेल महोत्सव का पहला चरण है. नवंबर-दिसंबर में दूसरे चरण का आयोजन होगा, जिसमें फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेलों को शामिल किया जायेगा. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/sahay-yojana-sports-competition-in-ranchi-from-february-16-to-18-cm-will-inaugurate/">रांची

में 16 से 18 फरवरी तक सहाय्य योजना खेलकूद प्रतियोगिता, सीएम करेंगे उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp