Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीएवी में स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के जूनियर विंग में गुरुवार को  स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस पर अंतर सदनीय संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता आयोजित की गई. सर्वप्रथम प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान के बारे में बच्चों को अवगत कराया. रीना सिंह ने स्वामी श्रद्धानंद के जीवन के बारे में विस्तार से बताया. श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में चारों सदनों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी. अष्ट लक्ष्मी स्त्रोत प्रस्तुत कर वल्लभ सदन 109 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा, वहीं शिव तांडव स्त्रोत प्रस्तुत कर तक्षशिला सदन 104 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहा. तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से विक्रमशिला, जिन्होंने देवी पुष्पांजलि स्त्रोत का वाचन किया एवं नालंदा सदन, जिन्होंने मधुराष्टकम् स्त्रोत का वाचन किया. शिक्षिका अजीता चक्रवर्ती ने बच्चों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया. मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक राजीव मिश्रा एवं वीरेंद्र कुमार मेहर ने किया. निर्णायक मंडली में रोजी रानी, अंजलि मिश्रा एवं चक्रपाणि मिश्रा शामिल थी. विद्यालय के प्राचार्य एन एन श्रीवास्तव एवं डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन सी के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ केसी श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की एवं उन्हें बधाई दी. कार्यक्रम का संचालन जूनियर विंकी प्रभारी पापिया चटर्जी एवं शिक्षिका शालिनी पॉल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षिका मधु लता रश्मी सहाय गीता चौबे पम्मी कुमारी सचिन कुमार शत्रुघ्न उपाध्याय इंद्रनील मित्रा बीके सिंह एवं चारों सदनों के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-woman-upset-with-bccls-attitude-stalled-transportation/">धनबाद

: बीसीसीएल के रवैये से क्षुब्ध महिला ने की ट्रांसपोर्टिंग ठप [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही