Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल : पाकुड़ में गाजे-बाजे के साथ निकली भोलेनाथ की बारात समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ शहर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाई गई. शिवालयों में पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. लोगों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक व पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि मांगी. गांधी चौक स्थित दूधनाथ मंदिर से गाजे-बाजे के साथ बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली गई. इसमें कई श्रद्धालु भूत-बेताल के वेश में शामिल हुए. बारात शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए हिरण चौक, अंबेडकर चौक, भगत पाड़ा होते हुए बिजली कॉलोनी स्थित शिव पार्वती मंदिर पहुंची, जहां बारातियों का भव्य स्वागत किया गया.  दूधनाथ मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद रात्रि में महाप्रसाद का वितरण किया गया. सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

साहिबगंज में महाशिवरात्रि का उल्लास, लगे जयकारे

[caption id="attachment_857256" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/shiva-sahib-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज के शिवालय में जलार्पण करते शिवभक्त[/caption] Sahibganj : साहिबगंज में महाशिवरात्रि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई. शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा. श्रद्धालुओं ने महादेव का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. हर-हर माहदेव के जयकारें से वातावरण गुंजायमान रहा. शाम में गाजे-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर शहर के स्टेशन रोड स्थित नर्मदेश्वर धाम मंदिर, चौक बाजार डाकीनाथ महादेव मंदिर, गुल्लीभट्ठा शिव मंदिर, साउथ कॉलोनी मंदिर, पोखरिया मंदिर, शिमलानगर शिव मंदिर, बिजली घाट मुक्तेश्वर धाम, पुरानी साहिबगंज के गंगेश्वरनाथ मंदिर, नगर थाना मंदिर व पुलिस लाइन स्थित महामृत्युजंय धाम मंदिर पूरे दिन भक्तों की भीड़ रही. इन मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों व विद्युत लड़ियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है. कई मंदिरों में रूद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप का आयोजन किया गया. चौक बाजार स्थित बाबा डाकीनाथ मंदिर में शिव विवाह आकर्षण का केंद्र रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही