Search

 
 
 

संथाल : गोड्डा में साइबर अपराधी भौजू मंडल सहित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार समेत 2 खबरें

 
Godda : गोड्डा पुलिस ने अंतरजिला साइबर अपराधी भेजू मंडल सहित गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर गोड्डा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मखनी में एसडीपीओ जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर भोजू मंडल को गिरफ्तार कर लिया. भोजू मंडल दुमका जिले के लखनपुर गांव का रहने वाला है. उसकी निशानदेही पर गिरोह के 5 अन्य सदस्यों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों में अशोक कुमार मंडल व मन कुमार मंडल (दुमका), ज्ञानदीप मंडल (देवघर), उमेश मंडल व सुमन मंडल गोड्डा जिले के रहनेवाले हैं. इनके पास से आठ मोबाइल, दस सिम कार्ड, पांच एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान जब्त किए गए हैं. अरोपियों ने बताया कि फर्जी सिम कार्ड वाले मोबाइल से कॉल कर लोगों को झांसे में लेकर वाट्सएप पर ओटीपी लिंक भेजकर ठगी करते थे. छापेमारी टीम में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, गजेश कुमार, अमित अभिषेक, मुकेश उपाध्याय, राजूलाल स्वांसी, मनोरंजन कुमार आदि शामिल थे.

जामताड़ा में 10.40 लाख नकद के साथ 2 साइबर आरोपी धराए

Jamtara : जामताड़ा पुलिस ने साइबर डीएसपी मंजरूल होदा के नेतृत्व में बिंदापाथर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव में छापेमरी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए आरोपियों के नाम संजित मंडल व जितेन गोराई है. यह जानकारी एसपी अनिमेष नैथानी ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संजित मंडल के पास से 10 लाख 40 हजार रुपए नकद, 8 मोबाइल, 9 सिम कार्ड, 2 बैंक पासबुक व एक राशन कार्ड बरामद किया गया है. दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-nation-one-education-the-goal-of-developed-india-will-be-easier-with-harsh-punishment-ashwini-kumar/">धनबाद

: वन नेशन वन एजुकेशन, कठोर दंड से विकसित भारत का लक्ष्य होगा आसान- अश्विनी कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही