Search

संथाल : हिट एंड रन कानून के विरोध में चलकों ने किया चक्का जाम, तीन खबरें एक साथ

Pakur : केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के विरोध में संथाल के वाहन चालकों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. बस, ट्रक, टैक्सी, ऑटोर और डंपर ड्राइवरों ने पाकुड़ में जगह-जगह आवागमन बाधित कर प्रदर्शन किया. ड्राइवर सुबह में पाकुड़-दुमका मुख्य पथ को जगह-जगह बाधित कर नारेबाजी की. केंद्र सरकार से नया कानून वापस लेने की मांग की. अवागामन बाधित रहने से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. यात्रियों को मजबूरन पैदल चलकर गंतब्य तक जाना पड़ा. पाकुड़ के पाडेरकोला, हिरणपुर, मोहनपुर मोड़, सोनाजोड़ी, आसान डीपा चौक पर आवागमन बाधित करने से सुबह से दोपहर तक लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

साहिबगंज में सड़कों पर नहीं चले यात्री वाहन, परेशान रहे लोग

[caption id="attachment_827162" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hit-sahib.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज में सड़कों पर चले इक्का-दुक्का वाहन[/caption] Sahibganj : साहिबगंज में हिट एंड रन कानून के विरोध में वाहन चालकों का चक्का जाम आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. चालकों ने जगह-जगह सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. बोरियो प्रखंड चालक संघ के अध्यक्ष हुसैन अंसारी के नेतृत्व में चालकों ने रैली निकाल कर छोटे-बड़े वाहनों का स्टेयरिंग छोड़ो अभियान चलाया. सड़कों पर वाहन नहीं चलने से गांव-देहात से साप्ताहिक हटिया आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. बसें बंद रहने से साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जीसीडीह, तीनपहाड़, राजमहल, आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हुई. प्रदर्शन व रैली में सुकुमार रूज,  अनवर आलम, आरिफ अंसारी, ताला किस्कू, निमाय दास, मुस्लिम अंसारी, अर्जुन साह, प्रमोद ठाकुर, बबलू मड़ैया, प्रभात रूज सहित सैकड़ों चालक शामिल थे.

कानून के खिलाफ गोड्डा में सड़क पर उतरे वाहन चालक

[caption id="attachment_827163" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/hit-godda.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> गोड्डा में प्रदर्शन करते चालक[/caption] Godda : केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के खिलाफ गोड्डा के वाहन चालकों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा. बसों व ऑटो का परिचालन पूरी तरह ठप रहा. सवारी गाड़ियां नहीं चलने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. चालकों ने बस स्टैंड पर जोरदार प्रदर्शन किया. बस स्टैंड से किसी भी यात्री बस को नहीं जाने दिया. दोपहर बाद इक्का-दुक्का बसों का परिचालन शुरू होने से स्थिति में थोड़ा सुधार देखा गया. वहीं, महगामा अनुमंडल मुख्यालय के केचुआ चौक पर हाइवा चालकों ने अपने वाहन को मुख्य सड़क पर खड़ाकर आवागमन बाधित कर दिया.  सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और ड्राइवरों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-grand-alliance-will-take-decision-in-the-interest-of-the-state-alamgir/">पाकुड़

: राज्य हित में फैसला लेगा महागठबंधन- आलमगीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp