Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल की खबरें : पाकुड़ में लगी कृषि प्रदर्शनी, उत्कृष्ट किसान हुए पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Pakur : पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खिष्टमणी हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत व उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर ने संयुक्त रूप से किया. इसमें उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कृति किया गया गया. जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार ने कृषि, आत्मा, उद्यान व अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कहा कि आयोजन का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना है. जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमणी हेम्ब्रम ने किसानों को विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया. उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर ने कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है. किसान हर योजना का फायदा उठाएं. मेले में किसानों ने सब्जियों सहित अन्य उत्पादों को पेश किया. बेहतर उत्पादन व खेती करने वालों का पुरस्कृत किया गया.मेले में जिले के सभी प्रगतिशील किसान,महिला किसान, किसान मित्र, जनसेवक, एटीएम, बीटीएम आदि उपस्थित थे.

साहिबगंज में महिला का शव बारामद, पुलिस जांच में जुटी

Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के पथरा जमाई टोला निवासी मानव तस्करी के आरोपी रजनीश साह की दूसरी पत्नी चुड़की मुर्मू (25 वर्ष) का शव गांव के ही रजनीश साह के घर से पुलिस ने बरामद किया है. रजनीश साह के पिता ने बताया कि उनके पुत्र रजनीश साह की दूसरी पत्नी चुड़की मुर्मू 8 दिन पहले उक्त मकान को किराए लिया था और उसी में रह रही थी. अचानक रविवार को मकान मालिक ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी. इसके बाद वह उक्त मकान में गया और शव को उठाकर अपने घर ले आया. मृत युवती के पिता ने बोरियो थाना में आवेदन देकर ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है. प्रशिक्षु डीएसपी रूपक कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

डीसी ने की शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Sahibganj : साहिबगंज उपायुक्त रामनिवास यादव ने समाहरणालय सभागार में सोमवार को शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थित सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में पढ़ाई का स्तर सुधारने को कहा. साथ ही डीईओ को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को कहा. मौके पर उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा, एडीपीओ आशीष कुमार, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, विभिन्न प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी  उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-two-news-including-discussion-on-siege-of-raj-bhavan-and-strength-of-organization-in-jmm-meeting/">गिरिडीह

: झामुमो की बैठक में राजभवन घेराव व संगठन की मजबूती पर चर्चा समेत दो खबरें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही