Search

 
 
 

खबरें संथाल की : साहिबगंज में मंदिर से चोरी गई बजरंगबली की मूर्ति बरामद, 5 गिरफ्तार

 
Sahibganj : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के सोती चौकी खुटहरी स्थित ठाकुर बाड़ी मंदिर से चोरी गयी बजरंगबली की मूर्ति पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बरामद कर ली है. वारदात को अंजाम देने में शामिल सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह जानकारी एसडीपीओ किशोर तिर्की ने रविवार को जिरवाबाड़ी थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि शनिवार को मंदिर से बजरंगबली की अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली गई थी. बाइक से भाग रहे दो चोरों को ग्रामीणों के सहयोग से दबोच लिया गया. एक भागने में सफल रहा. पकड़े गए चोरों में समर अली नगर थाना क्षेत्र के एलसी रोड का रहने वाला है, जबकि सौरभ कुमार बिहार के कहलगांव का रहने वाल है. फरार हुए चोर कहलगांव, पठनपुरा निवासी बल्ली कुमार उर्फ बल्ली को पुलिस ने बाद में दबोच लिया. इनकी निशानदेही पर चोरी में शामिल सोतीचौकी खुटहरी निवासी भूपेंद्र ठाकुर उर्फ भूप नारायण ठाकुर व रणवीर ठाकुर को पकड़ा गया. उनकी निशानदेही पर चोरी गई मूर्ति घटनास्थल से 5 किमी दूर जंगल से बरामद की गई. वारदात में प्रयुक्त दो बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि मूर्ति चोरी की वारदात आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूप नारायण ठाकुर के बनाये प्लान के अनुसार की गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर राजीव रंजन, अमित कुमार गुप्ता, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनीश कुमार पांडेय, दीपक क्रिएशन, बंटी यादव, सरफुद्दीन खान आदि शामिल थे.

मंईया योजना महिलाएं होंगी सशक्त : राजेश मंडल

Godda : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर महिला सशक्तिकरण का जो बीड़ा उठाया है वह पूरे देश में एक मिसाल साबित होगी. यह बातें झामुमो प्रवक्ता सह केंद्रीय समिति सदस्य राजेश मंडल ने रविवार को गोड्डा में प्रेसवार्ता में कहीं. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना (जेएमएमएसवाई) एक ऐसी योजना है जिसमें न कोई अगड़ा, न पिछड़ा, न धर्म और न मजहब देखा गया. सिर्फ महिला होना ही उसकी योग्यता है. यदि महिला आयकर दाता नहीं है, तो सरकार उसके खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए भेजेगी.पूरे झारखंड में पंचायत व वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर महिलाओं से ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से फार्म भरवाया जा रहा है. अब तक पूरे राज्य में करीब 17 लाख आवेदन भरे जा चुके हैं. 15 अगस्त के बाद भी फार्म जमा लिया जाएगा. हेमंत सरकार ने राज्य की 40 लाख महिलाओं का इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है. मंडल ने कहा कि शिविर में उमड़ती भीड़ को देखकर भाजपा वालों के पेट में दर्द होने लगा है. इससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण का नारा टांय टांय फिस्स हो गया है.  इसलिए भाजपा वाले अनर्गल बयानबाजी कर जनता को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. प्रेसवार्ता में झामुमो जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, अल्पसंख्यक मोर्चा के कयूम अंसारी, बालमुकुंद महतो, घनश्याम यादव, निशार अहमद, दिलीप ठाकुर, बड़कू अंसारी, साहिल अंसारी, एजाज अंसारी, कौशर अंसारी आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पंचायती">https://lagatar.in/concept-of-panchayati-raj-is-congresss-vision-of-developed-india-rajesh-thakur/">पंचायती

राज की अवधारणा कांग्रेस के विकसित भारत की सोच : राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही