Search

 
 
 

संथाल की खबरें : प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर डीसी-एसपी ने की बैठक

 
Pakur/Sahibganj : 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण की दृष्टिकोण से शनिवार को पाकुड़ डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल और साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव ने अपने-अपने जिले के समाहरणालय सभागार में शांति समिति की बैठक की. बैठक में शांति समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए. डीसी ने शांति समिति के सदस्यों से 22 जनवरी को जिले में होने वाली कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली. सदस्यों द्वारा बताया गया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जिला के कुछ स्थानों व मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. साथ ही शोभायात्रा समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजनों की भी बात कही गई.  बताया कि जिले का यह इतिहास है कि हम किसी भी जाति/धर्म के त्योहार को सभी धर्म के लोग  मिलकर पूरी भाईचारा के साथ मनाते हैं. आगे भी हम आपस में मिलकर सभी त्योहारों व कार्यक्रमों को मनाएंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/17-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पाकुड़ और साहिबगंज डीसी ने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में 22 जनवरी को होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने की अपील की. डीसी ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरीके के आपत्तिजनिक पोस्ट से बचें. प्रशासन की नजर सोशल मीडिया पर रहेगी. आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व  जिले की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव रहेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही