Search

 
 
 

खबरें संथाल की : सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी में डॉक्टरों का ड्यूटी चार्ट डिसप्ले करें- डीसी

 
Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में कालाजार, टीबी, सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत संरचना सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई. डीसी ने सदर अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाएं, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के अंतर्गत संचालित सेवाओं की जानकारी ली. सदर अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में डॉक्टर की संख्या व उनका प्रतिदिन का ड्यूटी चार्ट डिस्प्ले करने का निर्देश दिया. साथ ही मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम व कालाजार की रोकथाम के लिए दवा का छिड़काव से संबंधित जानकारी ली. दवा का छिड़काव एक अप्रैल से शुरू करने का आदेश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर, सिविल सर्जन डॉ. मंटू कुमार टेकरीवाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. अमित कुमार, सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम आदि मौजूद थे.

ओपी प्रभारी ने स्कूल में विद्यार्थियों को दी ट्रैफिक नियमों की जानकारी

Godda : लोकसभा चुनाव को लेकर सभी थानेदारों को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले बूथों का निरीक्षण कर बूथ की स्थिति व सुविधाओं की जानकारी लेनी है. इसी के तहत मोतिया ओपी प्रभारी महावीर पंडित बुधवार को ग्राम परासी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान स्कूली उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान की शिक्षा दी. कक्षा चार व पांच के बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तार से बताया. इस मौके पर स्कूल के शिक्षक व कर्मी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-4-news-including-meeting-with-forest-rights-committee-of-dc-regarding-bharat-mala-and-konar-project/">बोकारो

: भारत माला व कोनार परियोजना को लेकर डीसी की वनाधिकार समिति संग बैठक समेत 4 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही