Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खबरें संथाल की : गोड्डा में छेड़खानी का आरोप लगा डॉक्टर की पिटाई, घर पर तोड़फोड़

Godda : छेड़खानी का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने डॉक्टर के आवास में घुसकर तोड़फोड़ की. डॉ शिवेश कुमार सिंह व उनके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई. घटना महगामा की एनएचएस कॉलोनी में शुक्रवार रात में घटी. रात करीब साढ़े नौ बजे डॉ. शिवेश अपने सरकारी आवास पर थे. तभी किसी ने दरवाजे पर दस्तक दी. पुत्र के दरवाजा खोलने पर वहां खड़ा एक व्यक्ति ने कहा कि डॉक्टर को दिखाना है. इसी बीच डॉ शिवेश भी वहां आ गए. उनके आते ही 6 से अधिक लोगों ने उन पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया. बचाने आए पत्नी और बेटे के साथ भी उनलोगों ने मारपीट की. बगल से आए लोगों को भी पीटा गया. बाद में सभी हमलावर घर के अंदर प्रवेश कर गए और घर में रखा टीवी, फ्रिज, फर्नीचर समेत अन्य सामान को तोड़-फोड़कर अस्त-व्यस्त कर दिया. आरोप है कि घर में रखे अलमीरा को तोड़कर उसमें रखा नकदी सहित अन्य सामान को लूट लिया गया. पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिवार के लोगों ने बताया कि महागामा थाना की पुलिस जब मैके पर पहुंची, तो उस वक्त हमलावर मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उन कोई एक्शन नहीं लिया. सभी आरोपी आराम से पुलिस के सामने ही चलते बने. किसी को पकड़ा भी नहीं गया.  घटना में शामिल चार हमलावर की पहचान की गई है, जो डॉ शिवेश के पड़ोस में रहनेवाले बताए जाते हैं. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.

दो चोर गिरफ्तार, चोरी गए चेन और मोबाइल बरामद

Godda : गोड्डा के तिलक नगर में करीब 15 दिन पहले हुई चोरी मामले में नगर थाना की पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से चोरी गया मोबाइल फोन व सोने की चेन को बरामद कर लिया गया है. ज्ञात हो कि तिलकनगर स्थित पवन मंडल के आवास में चार अगस्त की रात चोरी की वारदात हुई थी. चोरों ने घर में घुसकर नकदी, जेवरात समेत अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली थी. इस संबंध में नगर थाना में कांड संख्या 184/24 के तहत मामला दर्ज है. अनुसंधान के क्रम में पुलिस को कुछ लोगों ने बताया कि घटना के दिन सोनू शेख व हसन अंसारी को डॉक्टर के घर के पास घूमते हुए देखा गया था. इस सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी दिनेश महली ने अपनी टीम के साथ छापामारी कर सोनू शेख उर्फ अरबाज व मो हसन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गए सोने की चेन और मोबाइल को बरामद कर लिया है. दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया. छापेमारी संजय कुमार सिंह, भोला नाथ सिंह, अनूप कुमार साहू समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे।

साहिबगंज में डॉक्टरों की हड़ताल, अस्पतालों में इलाज बंद 

 Sahibganj : कोलकाता के आरजीकर मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में साहिबगंज के अस्पतालों के डॉक्टर शनिवार को हड़ताल पर रहे. हड़ताल में डॉक्टर से लेकर पारा मेडिकल स्टाफ तक शामिल रहे. इससे अस्पतालों में चिकित्सा सेवा लगभग बंद रही. सिर्फ इमरजेंसी में मरीजों का इलाज हो रहा था. ओपीडी समेत रेगुलर सेवा ठप रही. शाम में डॉक्टरों व कर्मियों ने कैंडल मार्च निकाला. हड़ताल का आह्वान इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने किया है. डॉ मुकेश कुमार ने मीडिया को बताया कि हम सभी डॉक्टरों को छह माह से वेतन नहीं मिल रहा है. इससे साहिबगंज के डीसी व सिविल सर्जन को अवगत करा दिया गया. इसके बवजूद वेतन भुगतान की दिशा में कोई पहल नहीं हुई. उन्होंने चेतवानी दी कि जब तक छह माह के वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, डॉकटर अपनी ड्यूटी पर नहीं लौटेंगे. धरना-प्रदर्शन में डॉ मुकेश कुमार, डॉ तबरेज आलम, डॉ शहनबाज हुसैन, डॉ. कुमार सौरभ, डॉ कुमारी स्रेलता, डॉ राबिया अबताब, डॉ. पिंकू चौधरी,डॉ शाकिब अंसारी, डॉ सद्दाम व नर्सिंग स्टाफ शामिल रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-37-chief-personal-managers-of-coal-india-became-gm/">धनबाद

: कोल इंडिया के 37 चीफ पर्सनल मैनेजर बने जीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही