Sahibganj : तालझारी प्रखंड के राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर कमलैन बगीचा में बुधवार को दो घरों में आग लग गई. इसमें भारी संपत्ति का नुकसान हुआ. आग सबसे पहले शाम करीब 4 बजे संजय मंडल के घर में लगी. देखते ही देखते पूरा घर धू-धूकर जलने लगा. संजय मंडल की पत्नी काजल देवी के शोर मचाने पनर आसपास के लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर का सारा सामान जल चुका था. आग इतनी विकराल थी की समीप के पुष्पा देवी के पक्का मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया. उनके घर की खिड़की और कुछ घरेलू सामान जल गए.
संथाल की खबरें : राजमहल में दो घरों में लगी आग, भारी नुकसान
Last Updated: Mar 06, 2024 12:00 AM (IST)