Search

 
 
 

संथाल की खबरें : गणतंत्र दिवस को लेकर पाकुड़ डीसी ने की बैठक समेत कई खबरें

 
पाकुड़ : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर शनिवार को डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान डीसी ने तैयारी को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्य कार्यक्रम स्थल रानी ज्योर्तिमय स्टेडियम में बेहतर तरीके से साफ-सफाई का निर्देश देते हुये  नगर परिषद प्रशासक को नगर में सफाई अभियान चलाकर 25 जनवरी तक संपन्न कर लेने का निर्देश दिया. मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम तक जाने वाली सड़कों एवं नालियों की सफाई, शहर के अंदर की नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने  की बात कही. बैठक में  प्रभात फेरी, मैराथन दौड़, विभिन्न सरकारी विभागों के द्वारा झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद का निर्णय लिया गया. जिसकी तैयारी को लेकर डीसी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. बैठक में 25 जनवरी को सुबह छह बजे से नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन बंद करने का निर्देश दिया. साथ ही 26 जनवरी को सुबह छह बजे से अपराह्न तीन बजे तक शहर में भारी वाहनों के आवागमन अवरूद्ध करने की बात कही. डीसी ने सिविल सर्जन को गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले परेड के लिए 21, 22, 23 जनवरी को पूर्वाभ्यास के दिन एवं अंतिम अभ्यास 24 जनवरी को प्रशिक्षण के दौरान मैदान में एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की प्रतिनियुक्ति करते हुए किसी भी स्वास्थ्य इमरजेंसी के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. वहीं  गणतंत्र दिवस की संध्या केकेएम कॉलेज पाकुड़ में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

सीएम हेमंत से पूछताछ का विरोध, झामुम कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/18-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पाकुड़ : युवा आदिवासी मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ के विरोध में शनिवार को जिला परिषद कार्यालय के समीप से जुलूस निकाल झामुमो कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. जुलूस रवींद्र चौक पुराना हॉस्पिटल मोड़ तक पहुंचा जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया. जुलूस में हेमंत सोरेन जिंदाबाद, वीर शिबू जिंदाबाद आदिवासी मुख्यमंत्री को प्रताड़ित करना बंद करो, केंद्र सरकार  मुरदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि बार-बार ईडी के द्वारा समन भेजना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार के इशारे पर आदिवासी मुख्यमंत्री को डरने का काम किया जा रहा है. अगर हेमंत सोरेन कुछ भी गलत काम किया होता तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज देती. जब से हेमंत गद्दी पर बैठे हैं तब से केंद्र की भाजपा सरकार प्रताड़ित करते आ रही है. हम सभी कार्यकर्ता इससे डरने वाले नहीं हैं. मौके पर  जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष उल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समाज अली, संयुक्त सचिव मुस्लिम शेख, संगठन सचिव कुणाल हेंब्रम, संगठन सचिव महमूद आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिन हेंब्रम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जेल परिसर और कोर्ट की सुरक्षा को लेकर डीसी ने दिये कई निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/19-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज। शनिवार को डीसी राम निवास यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा परिसर, व्यवहार न्यायालय परिसर एवं कोर्ट हाजत की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके आंतरिक व्यवस्था से संबंधित बैठक आयोजित की गई.वहीं कारा मंडल साहिबगंज एवं अनुमंडल कारा राजमहल कि व्यवस्थाओं कि समीक्षा करते हुए डीसी ने आवश्यक निर्देश दिए. इस बीच पार्किंग कि व्यवस्था, सोलर लाइट, सीसीटीवी कैमरा आदि पर विचार विमर्श किया गया. जहां डीसी ने सीसीटीवी कैमरे को ऑडिट कराने का निर्देश दिया. वहीं समय-समय पर दोनों कारामंडल में स्वास्थ्य शिविर लगाने तथा कैदियों की स्वास्थ्य जांच करने का निर्देश दिया. जबकि कारा परिसर में स्ट्रीट लाइट, वाच टावर में भेपर लाइट की मरम्मति, कारा के अंदर शौचालय टैंक खाली कराने आदि से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया गया. इस बैठक में मौजूद डीसी रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव,सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी जयवर्धन कुमार,जेल सुपरिटेंडेंट, कार्यपालक दंडाधिकारी सविता सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही