Search

 
 
 

संथाल की खबरें : बच्चों में ज्ञान का प्रकाश फैलाने में प्रधानाचार्य की भूमिका सूर्य जैसी- नारसरिया

 
Lalmatiya (Godda) : सिदो कान्हू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ललमटिया में सोमवार को चार दिवसीय विद्या भारती प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन का समापन हो गया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री रामअवतार नारसिया ने प्रधानाचार्यों की तुलना सूर्य से की. कहा कि सूर्य जिस तरह संसार में अपनी रोशनी पहुंचाता है और पेड़ पौधे एवं फलों में हरियाली तथा रस भरता है, उसी तरह से प्रधानाचार्य शिक्षकों व विद्यार्थियां में ज्ञान रूपी रोशनी और रस भरता है. सनातन काल से प्रधानाचार्य का स्थान व महत्व रहा है. छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास व चरित्र निर्माण में प्रधानाचार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने सफल आयोजन के लिए सिदो कान्हू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ललमटिया परिवार को बधाई दी. आयोजन में प्रधानाचार्य सुधीर कुमार सिंह, अध्यक्ष संदीप पंडित, सचिव निशु टिवड़ेवाल, शिक्षक विजय पंडित, आमोद यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा.

साहिबगंज में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 10 से 25 तक

Sahibganj : साहिबगंज जिले में 10 से 25 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जाएगा. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. यह जानकारी सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में दी. कहा कि अभियान के दौरान जिले के 1324115 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए 1831 बूथों व 267441 घरों में दवा देने की व्यवस्था की गई है. अभियान में 3420 स्वास्थ कर्मियों को लगाया जाएगा, जबकि 334 सुपरवाइजर निगरानी रखेंगे. पहले दिन 10 फरवरी को बूथों पर एल्बेंडाजोल व डीईसी की दवा खिलाई जाएगी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मी व आंगनबाड़ी सेविकाएं-सहायिकाएं 25 फरवरी तक घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे. उन्होंने कहा कि फाइलेरिया की वजह से हाइड्रोसिल की तो सर्जरी हो जाती है, लेकिन हाथ, पैर, स्तन या शरीर के अन्य अंगों का सूजन पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता है. फाइलेरिया के परजीवी व्यक्ति के लसिका तंत्र में मौजूद रहते हैं. लंबे समय तक बीमारी रहने पर हाथ, पैर, स्तन, अंडकोष में सूजन आ जाता है. साल में एक बार डीईसी और एलबेंडाजोल की गोली का सेवन कर इस बीमारी से बचा जा सकता है. दो साल से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती और गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर अन्य सभी को दवा का सेवन करना चाहिए. प्रेसवार्ता में जिला मलेरिया सालाहकार डॉ सतीबाबू डाबड़ा सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-prepare-list-of-sensitive-booths-soon-dc/">बोकारो

: संवेदनशील बूथों की सूची जल्द तैयार करें- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही