Search

खबरें संथाल की : साहिबगंज के प्रवासी मजदूर की मुंबई में मौत, घर में मातम

Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के खुशरूद्दीन हाजी टोला निवासी प्रवासी मजदूर मैमुल इस्लाम की मुंबई में मौत हो गई. परिजनों के अनुसार, 56 वर्षीय मैमुल इस्लाम करीब चार महीने पहले मजदूरी करने के लिए मुंबई गया था. वह वहां मछली बेचने का काम करता था. रविवार की सुबह 5 बजे अचानक उसके सीने में दर्द की शिकायत हुई. उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. उसके साथियों ने गांव में फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी. खबर सुनते ही घर में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. शव को पैतृक गांव लाया जा रहा है. सोमवार तक शव घर पहुंचने की संभावना है. मृतक मैमुल इस्लाम के घर में पत्नी, तीन पुत्र व दो बेटियां हैं.

राजमहल एसडीपीओ ने थानेदारों संग की बैठक, दिए निर्देश 

[caption id="attachment_928046" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/santhal-news-sahibganj-migrant-laborer-dies-in-mumbai-mourning-at-home/sdpo/"

rel="attachment wp-att-928046">https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/08/sdpo.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> थानेदारों के साथ बैठक करते एसडीपीओ[/caption] Sahibganj : राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने रविवार को अपने कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. उन्होंने थानेदारों को लंबित मामलों का निष्पदन जल्द करने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने अपराध की रोकथाम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. बैठक में थानावर कांडों की समीक्षा की गई. क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए पुलिस को अलर्ट मोड में रहने, रात्रि गश्ती बढ़ाने को कहा. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, राजमहल थाना प्रभारी गुलाम सरवर, महिला थाना प्रभारी पूजा कुमारी, राधानगर थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तालझारी थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मो. शाहरुख आदि उपस्थित थे.

गोड्डा : शिक्षक के घर में लाखों की चोरी

Godda : नगर थाना क्षेत्र के तिलकनगर मोहल्ले में शनिवार की रात चोरों ने शिक्षक पवन कुमार मंडल के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया. उनके घर से लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए. शिक्षक ने बताया कि रात में खाना खाकर घर के सभी सदस्य सो गए थे. घर की छत पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए सामान इधर-उधर रखा हुआ था. इसी का फायदा उठाते हुए चोर किसी तरह छत पर चढ़ गए और छत पर रखे अलमीरा का लॉक तोड़कर उसमें रखे नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए. पवन मंडल की पत्नी अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत है. शिक्षक बताया कि रात में खट-खट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली, तो देखा कि मोबाइल बगल में ही रखा हुआ है. मन में चोरी की बात नहीं आई, इसलिए फिर सो गए. सुबह उठे तो घटना की जानकारी हुई. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत नगर थाना को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस ने फिंगर एक्सपर्ट की मदद लेने की बात कही है. यह भी पढ़ें : डीजीपी">https://lagatar.in/94-criminals-arrested-on-the-instructions-of-ranchi-zonal-ig/">डीजीपी

अनुराग गुप्ता के निर्देश पर रांची जोन से 94 अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp