Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल की खबरें : नाला विस क्षेत्र का खूब हुआ विकास, विरोधी टांग खींचने में लगे हैं : स्पीकर

Advertisement
Advertisement
Jamtara : नाला विधानसभा क्षेत्र में जनता व किसानों के हित में विकास का काम किया गया है. सदियों से क्षेत्र के कईयों गांव में बिजली नहीं थी, सड़कें नहीं थी. नदी पर पुल पुलिया नहीं थे, जिससे काफी जद्दोजेहद के बाद पटरी पर लाया गया. फिर भी विरोधियों को विकास दिखाई नहीं दे रहा है. उक्त बातें नाला विधायक सह स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने कुंडहित के कटना गांव के सिधेश्वरी नदी पर सात करोड़ की लागत से बनने वाले पुल निर्माण की भूमि पूजन समारोह में कही. कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने तो क्षेत्र के तीन सौ गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया. उस समय राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बिजली का काम चल रहा था. इस बार जब स्पीकर बने क्षेत्र में वही बिजली की समस्या थी. थोड़ी हवा चलने व आसमान में बिजली चमकने से ही नाला की बिजली गुल हो जाती थी. फॉल्ट खोजने में कई दिन लग जाते थे. इसे देखते हुए रांची विधानसभा में बिजली विभाग के बड़े अधिकारियों को समस्या सुनाई तो उनलोगों ने पावर ग्रिड का निर्माण एवं बिजली सब स्टेशन को बढ़ाने का सुझाव दिया. बिजली विभाग के सुझाव से उन्होंने नाला विधानसभा क्षेत्र में कई बिजली सब स्टेशन का निर्माण कराया तथा कुंडहित के भेलुवा में बिजली ग्रिड का निर्माण कराया. बहुत जल्द ग्रिड चालू होगा और 24 घंटे लोगों को बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए पांच हजार मैट्रिक टन क्षमता का कोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया. क्षेत्र में मुश्किल से पांच से दस प्रतिशत लोग नौकरी में हैं और इतना ही लोग व्यापार में हैं. शेष 80 फीसदी लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं. उनकी मेहनत बेकार न जाये इसलिए कोल्ड स्टोर का निर्माण किया. साथ ही विधानसभा क्षेत्र के अजय नदी, शिला नदी, कुरुली नदी, सिधेश्वरी नदी में दर्जनों उच्च स्तरीय पुल का निर्माण हुआ. दर्जनों सड़कें बनी. फिर भी उनका दुष्प्रचार किया जा रहा है.उन्होंने ऐसे लोगों से ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की. मौके पर जिला सचिव परेश यादव, कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष जयेश्वर मुर्मू, निताई मन्ना, शरम मंडल, नित्य गोपाल घोष, गणेश मुर्मू, मनोरंजन सिंह, उज्जवल मंडल, बिनय रवानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

ट्रैक्टर की चपेट में आकर ड्यूटी से लौट रहा व्यक्ति घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : बरहेट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपलाडीह पंचायत भवन के समीप कदमा गांव निवासी अर्जुन हांसदा ड्यूटी से वापस घर जाने के क्रम में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया. यह दुर्घटना रविवार शाम को घटी. एक बिना नंबर के लाल रंग के ट्रैक्टर ने अर्जुन को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी गौरव कुमार को फोन पर दी. सूचना मिलते ही गश्ती वाहन में तैनात एएसआई धीरज सिंह, घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को शीघ्र अस्पताल भेजा एवं उक्त ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में घायल अर्जुन हांसदा का डॉक्टर पंकज कर्मकार ने प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. अर्जुन हांसदा के सिर में गंभीर चोट लगी है, वहीं बांया पैर भी फैक्चर हो गया है.

अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक का घर-घर किया वितरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-56.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में श्री राम लाल की प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्रक का वितरण राम भक्त हाथ जोड़कर घर-घर जाकर कर रहे हैं. साथ ही अयोध्या आने का निमंत्रण दे रहे हैं. गली-गली में श्री राम का नारा गूंज रहा है. राम भक्तों की टोली अपील कर रहे हैं कि जो अयोध्या नहीं आ पाएंगे वह अपने घर में 22 जनवरी को दीपावली मनाएं. रविवार को नगर क्षेत्र के राजा पाड़ा, मूरकीमांतलला, ग्वालपाड़ा, मध्य पाड़ा, बावरी पाड़ा में राम भक्तों की टोली ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत और पत्रक का वितरण किया. मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अरविंद घोष ने कहा कि अयोध्या से आए पूजित अक्षत और पत्र को घर-घर पहुंचाने के लिए योजना बनाई गई थी और 1 जनवरी से 15 जनवरी तक हर घर में अक्षत पत्रक पहुंचे इसको लेकर टोली का गठन किया गया था. आज नगर के सभी टोली ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए घर-घर जाकर अक्षत और पत्रक देकर सभी लोगों को 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आग्रह किया. रामनवमी कार्यक्रम के संयोजक प्रसन्ना मिश्रा ने कहा कि राम के कार्य में हमें तन मन से प्रभु राम के लिए समर्पित होकर यह कार्य करना चाहिए, लंबे समय के बाद आज अपने आराध्य के मंदिर में विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर मिला है. इसमें शत प्रतिशत हमारी भागीदारी हो ऐसा प्रयास करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-police-team-attacked-mob-freed-rewarded-criminal/">बिहारः

पुलिस टीम पर हमला, इनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही