Search

 
 
 

संथाल : मकर संक्रांति पर बाबूलाल ने गंगा में लगाई डुबकी समेत दो खबरें एक साथ

 
Sahibganj : मकर संक्रांति के मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को साहिबगंज में ओझा टोली गंगा घाट पर गंगा में स्नान किया. इसके बाद बिजली घाट मुक्तेश्वरधाम शिव मंदिर पूजा-अर्चना की.  पुराहित को तील, आटा, चीनी, चावल, दाल, आलू दान किया. इससे पहले उन्होंने मंदिर परिसर की खुद साफ-सफाई की. मौके पर राजमहल विधायक अनंत ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव, रामानंद साह, चंद्रभान शर्मा, गणेश तिवारी, बाबूधन मुर्मू, धर्मेंद्र कुमार, रेणुका मुर्मू, कौशल किशोर ओझा, जयप्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे.

पाकुड़ : लॉटरी माफिया के लोगों ने पत्रकार पर किया हमला

Pakur : पाकुड़ रेलवे स्टेशन परिसर में लॉटरी टिकट का धंधा करने वाले ने पत्रकार अविनाश मंडल पर हमला कर दिया. अविनाश ने भाग कर जान बचाई. पत्रकार ने हमले का आरोप हरिनडंगा बाजार निवासी रिकी अंसारी, सलीम और उसके सहयोगियों पर लगाया है. इस संबंध में उन्होंने नगर थाना में रिकी अंसारी और उसके साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है. लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है. अविनाश मंडल ने कहा कि लॉटरी के अवैध धंधे की खबर प्रकाशित करने से नाराज रिकी अंसारी ने उस पर हमला किया. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-3-news-including-death-of-gunpowder-company-employee-protest-by-villagers-demanding-compensation/">बोकारो

: बारूद कंपनी के कर्मी की मौत, मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही