Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल : हेमंत के विस क्षेत्र के लोगों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी समेत दो खबरें

Advertisement
Advertisement
Godda : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया. मामला गोड्डा जिला अंतर्गत सुंदरपहाड़ी प्रखंड के बड़ा सिंदरी पंचायत का है. सैकड़ो की संख्या में पहाड़िया आदिवासी महिला-पुरुर्षों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए. इसके चलते सड़क पर आवागमन बाधित हो गया. ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के इतने साल बाद उनके गांव को सड़क तक नसीब नहीं हो पाई है. क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांव में अभी भी लोगों को पगडंडियों के सहारे ही गांव तक पहुंचना पड़ता है. पहाड़ों पर बसे होने के कारण ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि अगर चुनाव से पहले सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो आगामी चुनाव का बहिष्कार करेंगे. हेमंत सोरेन के अचानक जेल चले जाने ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी है. उन्हें लग रहा है कि अब सड़क का निर्माण नहीं हो पाएगा.

अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर चलाया जागरूकता अभियान

Sahibganj : साहिबगंज जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन कुमारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, पूनम कुमारी व जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ सुरेंद्रनाथ तिवारी ने गुरुवार को रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड लाइन का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने वहां मौजूद कर्मियों से उनके कार्य से संबंधित जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए. बाल तस्करी रोकने के उपायों के बारे में भी बताया. साथ ही कौशल्या ज्योति ट्रस्ट की ओर से मिले ध्वनि विस्तारक यंत्र चाइल्ड लाइन टीम को सौंपा. ध्वनि विस्तार के यंत्र का उपयोग स्टेशन पर प्रचार-प्रसार के कार्य में होगा. स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक पर सभी अधिकारियों ने ध्वनि विस्तार की यंत्र के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया. इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका जुली कुमारी, चाइल्ड लाइन के रजत कुमार, दीपक कुमार सिंह, राधेश्याम, नितेश कुमार, किरण कुमारी, जीआरपी के राजेश कुमार दास, मंथन के जिला समन्वयक शिव प्रसाद ओझा आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-5-news-including-instructions-for-regular-checking-of-vehicles-by-making-checkposts-in-border-areas/">बोकारो

: सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाकर वाहनों की नियमित जांच का निर्देश समेत 5 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही