Search

 
 
 

संथाल : कौशल केंद्र साहिबगंज की 58  युवतियों का प्लेसमेंट, मंत्री आलमगीर ने किया रवाना समेत 2 खबरें

 

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवतियों ने केंद्र से लिया है प्रशिक्षण  

Sahibganj : साहेबगंज बड़ा लोहंडा स्थित दिनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त 58 युवतियों का निजी कंपनी तिरुपुर स्थित विस्वाल निट अपेरल में प्लेसमेंट हुआ है. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने शनिवार को इन युवतियों को हरी झंडी दिखाकर कंपनी के लिए रवाना किया. ज्ञात हो कि युवतियों को झारखंड सरकार की रोजगारोन्मुखी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत केंद्र में एसजीआरएस एकेडमिक की ओर से सिलाई मशीन का प्रशिक्षण दिया गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 143 युवतियों का प्लेसमेंट हुआ है, जिनमें से पहले चरण में 58 को कंपनी ने नौकरी के लिए बुलाया है. मौके पर उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, डीएसओ धीरेंद्र नाथ महतो, एसजीआरएस एकेडमिक सेंटर के मैनेजर ताजुद्दीन अंसारी, स्किल मैनेजर तनवीर राजा, ट्रेनर अनुराधा कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

अमड़ापाड़ा में 3 सड़कों का किया शिलान्यास

[caption id="attachment_857696" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/सड़क-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सड़क का शिलान्यास करते विधायक दिनेश मरांडी[/caption] Pakur : लिट्टीपाड़ा के विधायक दिनेश मरांडी ने शनिवार को अमड़ापाड़ा में तीन सड़कों का शिलान्यास किया. आरईओ मोड़ से बांधकोई कोल टोला तक बनने वाली 3.40 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर 3.39 करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं, बरदहा स्कूल टोला से डूमरचीर तक 3.5 किमी व अमरभीट्ठा से दसगौड़ा तक बनने वाली सड़क पर 1.60  करोड़ रुपए लागत आएगी. विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सुदूरवर्ती कई गांवों को सड़क से जोड़ा गया है, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली है. बाकी गांवों को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-execution-of-6474-suits-in-lok-adalat-recovery-of-rs-3-37-crore/">पाकुड़

: लोक अदालत में 6474 वादों का निष्पादन, 3.37 कोरोड़ रुपए की वसूली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही