Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल : गोड्डा में अवैध रिवाल्वर व गोली के साथ 2 युवक गिरफ्तार समेत 5 खबरें एक साथ पढ़ें

Advertisement
Advertisement
Gooda : गोड्डा पुलिस ने मंगलवार की देर रात अवैध रिवाल्वर व जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी सदर एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में दी. बताया कि रात करीब 12 बजे जिले के देवडांड थाना की पुलिस गश्ती पर निकली थी. इसी क्रम में गोड्डा-रामगढ़ मुख्य सड़क पर बारा के पास एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे.पुलिस ने उन्हें रोकने का इशारा किया, तो दोनों भागने लगे. लेकिन खदेड़कर पकड़ लिया गया. उनके पास से तलाशी में एक रिवाल्वर, एक देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. गिरफ्तार युवकों में गोड्डा मुफ्फसिल थाना के करनातरी गांव निवासी भगवान राय व विजय कुमार राय शमिल हैं. दोनों को जेल भेज दिया गया.

भाजपाइयों ने विधायक दीपिका पाण्डेय का पुतला फूंका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/dipika.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Gooda : महगामा की कांग्रेस विधायक दीपिका पाण्डेय द्वारा विधानसभा में आदिवासी महिलाओ के बारे अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने बुधवार को विधायक का पुतला दहन किया. मोर्चा की जिला महामंत्री सरिता दुबे व संजीव मिश्रा के नेतृत्व  में दर्जनों महिला व पुरुष कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में कारगिल चौक पहुंचे और विधायक का पुतला दहन किया. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष, संजीव मिश्रा, महामंत्री कृष्ण कन्हैया, लाल बहादुर सिंह, अनीता सोरेन, फूल कुमारी देवी, आरती देवी, संजीव शर्मा, पप्पू शर्मा, आशीष यादव, संजीव टेकरीवाल सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद थीं.

बोरियो में मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

Sahibganj : बोरियो थाना क्षेत्र के बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ पर इमलीगांछ के समीप से मंगलवार की देर रात पुलिस ने मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त कर लिया. वहीं वाहन चालक हिरणपुर निवासी चालक कैलाश साह को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि चालक के खिलाफ केस दर्ज कर बुधवार को जेल भेज दिया गया.

लूट मामले का उद्भेदन, दो आरोपी जेल भेजे गए

Sahibganj : हथियार का भय दिखाकर लूट मामले का जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. लूटपाट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. यह जानकारी जिरवाबाड़ी थाना में बुधवार को थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि 4 फरवरी को पश्चिमी फाटक के समीप लूट मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी थी. इसी दौरान महादेवगंज निवासी आरोपी सोनू कुमार यादव बीच टोला निवासी छोटू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. उनके पास लूटा मोबाइल व कांड में प्रयुक्त अपाची स्कूटी बरामद किया गया. कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.

टोटो पलटने से दो घायल

Sahibganj : साहिबगंज जिला समाहरणालय के समीप बुधवार को यात्रियों से भरा एक टोटो पलट गया. दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए. घायलों में टोटो चालक व एक यात्री जगदीश कुमार शामिल हैं. घायल जगदीश कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. जबकि  टोटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-tractor-in-barhet-one-injured//">साहिबगंज

: बरहेट में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही