Search

 
 
 

संथाल : ललमटिया में अवैध गिट्टी लदे दो हाइवा घर में घुसे, टोटो  क्षतिग्रस्त समेत दो खबरें

 
Godda : गोड्डा जिले में पत्थर का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है. धंधेबाज रात के अंधेरे में अवैध गिट्टी की ढुलाई करते हैं.  इससे अक्सर दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं. ललमटिया थाना अंतर्गत कुसुमघाटी गांव में रविवार की रात गिट्टी लदे दो हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर में घुस गए. इससे वहां खड़ा एक टोटो क्षतिग्रस्त हो गया. घर को भी काफी क्षति हुई है. भगवान का शुक्र था कि कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ. हल्की बारिश में कीचड़ होने की वजह से दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. सोमवार की सुबह घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. लोगों ने खूब हो-हंगामा किया. ग्रामीणों का कहना था कि गिट्टी लदे भारी वाहनों के चलते सड़क बर्बाद हो गई है. भारी वाहनों का परिचालन मुख्य सड़क से कराया जाए. काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया.

पाकुड़ डीसी ने की बैठक, लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/पाकुड़-डीसी.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Pakur : पाकुड़ के डीसी मृत्युंजय कुमार बर्णवाल ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) की बैठक की. उन्होंने धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, बिरसा आवास समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की. आइटीडीए निदेशक व अन्य अधिकारियों को लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि योग्य लाभुकों को योनाओं का लाभ मिले इसे सुनिश्चित करें. बैठक में आइटीडीए के निदेशक अरुण कुमार एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-3-news-including-death-of-a-youth-from-barhet-who-went-to-gujarat-to-work-as-a-laborer-after-falling-from-a-train/">साहिबगंज

: मजदूरी करने गुजरात गए बरहेट के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत समेत की 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही