Search

 
 
 

संथाल : मिर्जाचौकी स्टेशन से हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार समेत 2 खबरें

 
Sahibganj : मालदा रेलखंड अंतर्गत मिर्जाचौकी स्टेशन पर शनिवार की सुबह आरपीएफ जवान सुभम कुमार तिवारी ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. तलाशी लेने पर एक युवक के पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. दोनों युवकों को साहिबगंज आरपीएफ पोस्ट लाया गया. वहां कागजी प्रक्रिया के बाद दोनों को जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया. बाद में जीआरपी ने दोनों को जेल भेज दिया.

गोड्डा : संपत्ति विवाद में हुई थी गिरधारी यादव की हत्या

Godda : पौड़ेयाहाट के गिरधारी यादव हत्याकांड के दो प्रमुख आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस की पूछताछ में कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही हत्या के संबंध में अहम जानकारी भी दी है. द्रोपद गांव निवासी दोनों आरोपी नयन कुमार यादव व नितेश कुमार यादव ने पुलिस के डर से कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. एसडीपीओ जेपीएन चौधरी ने बताया कि पिछले पखवाड़े पौड़ेयहाट थाना क्षेत्र के द्रोपद गांव निवासी गिरधारी यादव का उनके घर से अपहरण किया गया था. अपहर्ता उन्हें कार में बैठकर ले गए थे. बाद में उनकी हत्या कर शव को दूसरी जगह पर फेंक दिया था. हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है. एसआईटी का गठन कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया. जांच में नाम आने के बाद पुलिस ने आरोपी नयन कुमार यादव व नितेश कुमार यादव पर दबाव बनाया. पुलिस से बचने के लिए दोनों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों ने कांड में शामिल अन्य लोगों के नाम भी बताए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-except-dc-ddc-other-officers-of-the-district-are-careless-pn-singh/">धनबाद

: डीसी, डीडीसी को छोड़ जिले के बाकी अधिकारी लापरवाह- पीएन सिंह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही