Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाल : मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क निर्माण रोका समेत 3 खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
Godda : गोड्डा जिले में हंसडीहा से पीरपैंती तक वाया महगामा बन रही फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह रोक दिया. यह वाकया गोड्डा कॉलेज मोड़ के आगे जमुआ व कुरमन के बीच हुआ. जिला प्रशासन को पूर्व में सौंपे गए मांगपत्र पर अमल नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों की टोली सुबह में कार्यस्थल पर पहुंची और मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की.वहां काम कर रहे मजदूरों को भगा दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि फोरलेन निर्माण के दौरान जो पुल बनाया जा रहा है वह काफी छोटा है. पुल पर हलकी बारिश में भी जल जमाव होता है. ऐसी स्थिति में आवागमन में काफी दिक्कतें होंगी.  सड़क निर्माण पूरा होने के बाद लोगों का अपने गांव से बाहर निकल कर मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए रास्ता नहीं बचेगा.उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक निर्माण कार्य नहीं होने देंगे.

साहिबगंज : बाइक रैली निकाल कर लोगों को किया जागरूक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/bike-raily.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Sahibganj : साहिबगंज जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रुल्स को अपाने ने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को बाइक रैली निकाली. उपविकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. डीडीसी ने बताया कि रैली का उद्देश्य जिला वासियों को सुरक्षित वाहन चलाने व ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश देना है. रैली में जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक नीरज कुमार साह, अभिषेक कुमार, अनुज प्रसर, आईटी सहायक राजहंस आदि शामिल थे.

कृषि की नई तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

Sahibganj : कृषि विज्ञान केंद्र साहिबगंज में किसिनों को कृषि की नई तक की जानकारी देने के लिए शुक्रवार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ.  नीति आयोग की आकांक्षी जिला योजना के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्यान पदाधिकारी अमितेश रंजन, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वीरेंद्र मेहता व माया कुमारी ने किया. अमित रंजन ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीक की जानकारी देना है. प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे हैं. मौके पर प्रेम पासवान, विकास पासवान, चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-dc-heard-peoples-complaint-in-janata-darbar-and-read-two-news-together/">पाकुड़

: डीसी ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की फरियाद समेत दो खबरें एक साथ पढ़ें 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही