Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संथाली भाषा के शिक्षकों की होगी बहाली : चंपई सोरेन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य की आठवीं अनुसूची में शामिल संथाली भाषा के शिक्षकों की जल्द ही बहाली होगी. इसके लिए सभी शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इस आशय का विचार कल्याण विभाग के मंत्री चंपई सोरेन ने बुधवार को डॉ रामदयाल मुंडा शोध संस्थान द्वारा आयोजित नि:शुल्क पुस्तक वितरण के दौरान व्यक्त किया. उन्होंने तीन पुस्तकों का विमोचन किया. जिसमें गिदरा गातेक पुथी, ओल माला, और ओल सेचेद शामिल हैं. उन्होंने कहा कि संथाली भाषा के प्राइमरी शिक्षकों को डायट के माध्यम से विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी.

पुस्तकें संथाली भाषा के कैपिटल लेटर में लिखी गयी है

बोकारो के विजय हांसदा ने बताया कि बोकारो जिला के संथाली भाषा की पुस्तक लिखने का काम लुगुबुरू ओल इदुन आसड़ा द्वारा संचालित किया जाता है और सभी विद्यालयों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. सभी पुस्तकें संथाली भाषा के कैपिटल लेटर में लिखी गयी है. राज्य के आठ जिलों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा है. राज्य में 318 शिक्षक बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने का काम कर रहे हैं. वर्ग 1-10 तक के बच्चों के लिए ऐसी ही पुस्तकों पर काम किया जा रहा है. मौके पर निदेशक रणेद्र कुमार, उप निदेशक मोनिका रानी टूटी, रामकुमार सोरेन, बाबूचंद सोरेन, गौतम सोरेन, जितेद्र सोरेन, सागरम सोरेन, सेवालाल सोरेन समेत सैकड़ो लोग शामिल थे.

पार्टी पोलटिक्स इन झारखंड 1919-1990 पुस्तक का विमोचन

वहीं दूसरी ओर रांची विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. लालजी नारायण राणा द्वारा लिखित पार्टी पोलटिक्स इन झारखंड 1919-1990 तक की 593 पेज की लिखी गई पुस्तक का बुधवार का विमोचन किया गया, जिसमें रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मोहित लाल, संत जेवियर्स कॉलेज के इतिहास विभाग के एचओडी डॉ संजय सिन्हा, डॉ रवि वाजपेयी, मास्कॉम विभाग के संतोष किड़ो, सोशल साइंस के पूर्व डीन डॉ एलके चौधरी शामिल हुए. वक्ताओं ने कहा कि यह किताब पूरी पोलिटिक्स की समग्रता से लिखी गई है. जिसके प्रत्येक अध्याय में झारखंड के प्रमुख मुद्दे, दल, चुनाव की विस्तृत रूप से चर्चा की गई है, जिसमें जयपाल सिंह मुंडा, कार्तिक उरांव, एनई होरो, बिनोद सिंह बिहारी समेत दर्जनों आंदोलनकारी नेताओं के नाम शामिल हैं. सभी का विस्तृत रूप से इस पुस्तक में चर्चा की गई है. इस अवसर पर लेखक प्रोफेसर लालजी नारायण राणा ने कहा कि झारखंड में दलगत राजनीति का वर्णन किया गया. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-launch-of-new-model-of-tata-nexon-at-ss-motogen/">रांची

 : एसएस मोटोजेन में टाटा नेक्सॉन कार के नये मॉडल की लांचिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही