Search

11 अप्रैल को भाजपा के सचिवालय घेराव का जवाब संथाल से मिलेगा : झामुमो

Ranchi: हेमंत सोरेन सरकार को सत्ता से हटाने के नारे के साथ प्रदेश भाजपा आगामी 11 अप्रैल को सचिवालय भवन का घेराव करेगी. इसे लेकर झामुमो ने भी भाजपा को संदेश दे दिया है कि विरोध प्रदर्शन का जवाब भाजपा को संथाल परगना से ही मिलेगा. बता दें कि इसी दिन संथाल में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू का दोबारा झामुमो में शामिल होने की सूचना है. पार्टी मुख्यालय में रविवार को प्रेस वार्ता कर सुप्रियो भट्टाचार्य ने विरोध प्रदर्शन के लिए गोड्डा से चलने वाले एक स्पेशल एसी ट्रेन को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सूचना के मुताबिक यह ट्रेन दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और रांची होते हुए हटिया पहुंचेगी. 18 डिब्बों के इस ट्रेन में अधिक से अधिक 2000 लोग आ पाएंगे. यदि इसे दोगुना भी मान लिया जाए, तो यह आंकड़ा 4,000 पहुंच पाएगा. उन्होंने कहा, इससे ज्यादा लोग तो सचिवालय के समीप लगने वाले शालीमार बाजार में मंगलवार को रहते हैं. ऐसे में भाजपा को यह भीड़ लाने की जरूरत क्या है. अच्छा होता कि शालीमार बाजार में भाजपा एक खोमचा लगा लेती. झामुमो नेता ने साफ किया है कि हेमंत सरकार को सत्ता से हटाने के लिए भाजपा मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही हैं. चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की साजिश सफल नहीं होने दी जाएगी. झामुमो को राज्य की जनता ने पांच साल का जनादेश और 50 साल का आशीर्वाद दिया है. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-8-pairs-of-trains-including-vananchal-dumka-intercity-will-run-on-changed-route-from-march-10/">धनबाद

: वनांचल, दुमका इंटरसिटी सहित 8 जोड़ी ट्रेनें 10 मार्च से बदले रूट से चलेंगी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp