Search

 
 
 

सिमडेगा की संतोषी कुमारी नारी शक्ति की पहचान बनी

जिला के जलडेगा क्षेत्र की होनहार युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अपने जिले का नाम रोशन किया है. संतोषी कुमारी पिता सुरजीत साहू, जो सिमडेगा महाविध्यालय सिमडेगा के वनस्पति विज्ञान विभाग कि छात्रा हैं
 

Simdega: जिला के जलडेगा क्षेत्र की होनहार युवा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और अपने जिले का नाम रोशन किया है. संतोषी कुमारी पिता सुरजीत साहू, जो सिमडेगा महाविध्यालय सिमडेगा के वनस्पति विज्ञान विभाग कि छात्रा हैं, उनका चयन नारी शक्ति विकसित भारत की आवाज  वूमेन मॉक यूथ पार्लियामेंट और भारत बजट क्वेस्ट 2026-27 (बज़ट क्वेस्ट) में झारखंड के प्रतिनिधित्व के रूप में किया गया है.

 

 

जिसमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम में अपना मंतव्य रखा है. इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के तहत उन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वर्चुअल संवाद में भाग लेने का अवसर मिला.यह कार्यक्रम 12 और 13 अप्रैल को देशभर में आयोजित हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारत के बजट, नीति निर्माण और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए मंच प्रदान करना है.

 

 कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें युवाओं को सीधे प्रधानमंत्री के साथ संवाद करने का अवसर मिला, जहां युवाओं ने अपने सुझावों के माध्यम से देश के विकास में योगदान की दिशा में अपनी भूमिका निभाई. 

 

संतोषी कुमारी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक ऐसा सुधार है जो सिर्फ़ प्रतिनिधित्व के बारे में नहीं है. बल्कि भारत में समावेशी विकास की बुनियाद को फिर से परिभाषित करने के बारे में है. भारत में महिलाएं सशक्त होने का इंतजार नहीं कर रही हैं बल्कि वे  पहले से ही जमीनी स्तर पर एक खामोश क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं. डेमोक्रेसी इस बात से नहीं मापी जाती कि मेजॉरिटी कितनी जोर से बोलती है, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि वह कितनी निष्पक्षता से शामिल करती है. 

 

कहा कि यह बिल हमारी डेमोक्रेसी को बनाने के बारे में है. इस बिल के जरिए, हम सिर्फ महिलाओं को एम्पावर नहीं कर रहे हैं बल्कि हम भारत की इकोनॉमिक, सोशल और डेमोक्रेटिक नींव को मजबूत कर रहे हैं. संतोषी ने पहले भी अपने जिले का नेतृत्व किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही