Search

 
 
 

28 और 29 अक्टूबर को संतरागाछी-पटना भाया  रांची  चलेगी  छठ फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

 
Ranchi : छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं भीड़ को कम करने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 और 29 अक्टूबर को छठ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन संख्या 08109/ 08110 संतरागाछी से पटना  तक भाया राची चलेगी. यह ट्रेन 28 अक्टूबर को संतरागाछी से 14:55 बजे चलेगी, जो खड़गपुर, टाटानगर, पुरुलिया, मुरी होते हुए 23:00 बजे रांची आयेगी. यहां से लोहरदगा, टोरी , लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज , गढ़वा रोड, सोन नगर, गया , जहानाबाद होकर 10:30 बजे पटना पहुंचेगी. 29 अक्टूबर को यह ट्रेन पटना से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी और 20:35 बजे रांची पहुंचेगी. फिर यह ट्रेन टाटानगर होते हुए 04:20 बजे संतरागाछी पहुंचेगी.

रांची -आरा–रांची एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि

इसके साथ ही गुरुवार से ट्रेन संख्या 18640/18639 आरा-रांची एक्सप्रेस अब हफ्ते में तीन दिन चलने लगी. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आरा में इसके फेरों में वृद्धि का शुभारंभ किया. आरा से खुलने के बाद यह गाड़ी सासाराम, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, मुरी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 08.10 बजे रांची पहुंची. इसे भी पढ़ें – सेना">https://lagatar.in/ed-to-probe-sale-of-more-than-two-dozen-large-plots-in-ranchi-including-4-55-acres-of-army-land/">सेना

की 4.55 एकड़ जमीन समेत रांची में दो दर्जन से अधिक बड़े प्लॉट की खरीद-बिक्री की जांच करेगी ईडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही