Search

संविधान जागार यात्रा पांचवें दिन जलडेगा पहुंची

Ranchi : संविधान जागार यात्रा पांचवें दिन बानो और जलडेगा पहुंची. यहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत किया. यात्रा में शामिल लोगों ने भारतीय संविधान के द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया. बताया गया कि आदिवासियों के लिए संविधान में कई अधिकार और शक्तियां प्रदान की गयी हैं. जिसकी जानकारी नहीं होने के अभाव में शासन- प्रशासन में बैठे लोग या तो हकमारी करते हैं या फिर हमारा शोषण करते हैं. इस मौके पर जलडेगा बीडीओ विजय राजेश बारला को संविधान की प्रस्तावना भेंट की गई. कस्तूरबा बालिका विद्यालय जलडेगा की छात्राओं के बीच संविधान की बातें रखी गईं. प्रस्तावना पाठ पढ़ा गया. कस्तूरबा वार्डन सीमा लकड़ा को भी प्रस्तावना की कापी भेंट की गई. इससे पहले बानो में जीईएल चर्च जलडेगा, बीडीओ और जेएसपीएल के साथ भी संविधान की प्रस्तावना रखी गई. बैठक में सुगड जो, सुधीर लुगुन, जगदीश भागे, आनन्द मसीह टोपनो, शफीक अंसारी, अमित समद उपस्थित थे. संविधान जागार यात्रा में शामिल प्रभाकर तिर्की, बलराम जी, पूर्व टीएसी सदस्य रतन तिर्की, प्रबल महतो, सुरेश महतो, तारामणि साहू, लुईस कुजूर ने बानो के जीईएल चर्च मैदान में संविधान की व्याख्या की. इसे भी पढ़ें – सौर">https://lagatar.in/remote-villages-of-west-singhbhum-illuminated-with-solar-energy-getting-benefits-of-schemes/">सौर

ऊर्जा से प सिंहभूम के दुर्गम गांव हुए रौशन, मिल रहा योजनाओं का लाभ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp