Search

 
 
 

'जरा हटके जरा बचके' की सफलता की दुआ मांगने ख्वाजा की दरगाह पहुंची सारा अली खान

 
Lagatar Desk: सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इन दिनों चर्चा में हैं. एक्ट्रेस ने कान्स में पहली बार डेब्यू किया जिसके बाद से ही इनकी चर्चा हर तरफ हो रही हैं. अब जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म `जरा हटके जरा बचके` सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. जिसकी सफलता की दुआ मांगने के लिये वो रविवार को अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पहुंची. जहां उन्हें देखने के लिये फैंस की भीड़ नजर आई.

विक्की कौशल के साथ पहुंची अजमेर के रामसर गांव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-328.jpg"

alt="" width="574" height="381" /> सारा आली खान और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की चर्चा हर तरफ हो रही है. ख्वाजा की दरगाह के बाद एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ अजमेर के रामसर गांव पहुंची. जहां लोगों ने इनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान विक्की कौशल को माला और राजस्थानी साफा पहनाया गया. खास बात ये है कि दोनों जिस परिवार से मिलने गये थे उस परिवार में 185 सदस्य एक साथ रहते हैं. साथ ही संयुक्त परिवार का संदेश देते हैं. इन दोनों के फिल्म की कहानी भी संयुक्त परिवार की कहानी पर आधारित है. इसलिये सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल ने इस परिवार को लोगों से मुलाकात की.

2 जून को `जरा हटके जरा बचके` सिनेमाघरों में होगी रिलीज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-329.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि `जरा हटके जरा बचके` 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी है. जिसमे संयुक्त परिवार की कहानी को दिखाया गया है. जिसे देखने के लिये फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-xi-and-rising-warriors-won-the-cricket-competition/">किरीबुरू

: क्रिकेट प्रतियोगिता में पुलिस एकादश व राइजिंग वारियर्स की हुई जीत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही