class="size-full wp-image-981853 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-5-27.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सारा को पपराजी के कैमरों से बचाता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा रहा कि जैसे ही पपराजी सारा की तस्वीरें लेने के लिए आगे बढ़ते है तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति सारा को उनके कैमरों से बचाता नजर आता है. इतना ही नहीं, बुजुर्ग ने पपराजी से कैमरा भी छीन लिया था. उसकी यह हरकत देखकर सारा और वहां मौजूद लोग हैरान नजर आए. इसके बीच अभिनेत्री ने अपने हाथों से इशारा करते हुए पूछा, क्या हो रहा है बुजुर्ग की इतनी कोशिशों के बाद भी आखिरकार पपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने में कामयाब रहे. सारा के करियर पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार इमरान हाशमी और अभय वर्मा के साथ ऐ वतन मेरे वतन में देखा गया था. फिलहाल वह आयुष्मान खुराना के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. आकाश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं आया है. यह एक अनोखी जासूसी कॉमेडी फिल्म बताई जा रही है.
class="size-full wp-image-981859 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Untitled-6-28.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment