Sanjeev Mehta | Adityapur (Saraekela) जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी प्रणव कुमार महतो ने शनिवार को मतदान किया. प्रणव कुमार ने जमशेदपुर स्थित पब्लिक स्कूल बारीडीह के बूथ संख्या- 102 में अपने मां और पत्नी व पुत्र के साथ जाकर अन्य मतदाताओं के साथ कतार में खड़े होकर अपनी बारी आने पर मतदान किया. इससे पूर्व मतदान की प्रक्रिया पूरी की और वोट देने के बाद अंगुली में स्याही लगाई. इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने के लिए वोट जरूर देने की अपील की.
आदित्यपुर : बसपा प्रत्याशी ने सपरिवार किया मतदान
Last Updated: May 25, 2024 12:00 AM (IST)