Search

सरायकेला: उत्तर प्रदेश से तस्करी कर लाये जा रहे मवेशी भरे 5 ट्रक बरामद, सभी चालक फरार, एक खलासी गिरफ्तार

Saraikela : सरायकेला जिला पुलिस ने अवैध तरीके से मवेशियों को पांच अलग-अलग ट्रकों में भरकर ले जाए जाने के दौरान ट्रकों को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है. यह सभी ट्रक उत्तर प्रदेश से चलकर सरायकेला जिला में प्रवेश किए थे ,तभी पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई.

सभी ट्रक बंगाल के नंबर वाले

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कपाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुड़ीसिल्ली गांव के पास 5 ट्रकों में खचाखच मवेशियों को भरकर अवैध तरीके से लाया जा रहा है, जिसके बाद सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश के निर्देश पर कपाली, चांडिल और कांड्रा पुलिस की विशेष टीम गठित कर सभी ट्रकों को पकड़ा गया. हालांकि इस दौरान सभी पांच ट्रकांे के चालक भागने में सफल रहे, जबकि एक ट्रक पर मौजूद एक खलासी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. इधर सभी बरामद मवेशियों को ट्रकों में लादकर पुलिस द्वारा इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखा गया है और आगे मामले की तफ्तीश की जा रही है. बता दें कि इन सभी ट्रकों पर पश्चिम बंगाल गाड़ी नंबर अंकित है. जिनमें WB 11 C0175, WB 11 C 9095, WB 11C4205, WB 11 D 4575 शामिल हैं. एक ट्रक पर नंबर मौजूद नहीं पाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//