Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: जिले में 995 आंगनबाड़ी में 690 में नहीं है बिजली का कनेक्शन, डीसी ने एक माह में कनेक्शन देने के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement
Saraikela : उपायुक्त अरवा राजकमल ने गुरुवार को कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग एवं लघु सिंचाई अंतर्गत संचालित योजनाओं का समीक्षा की. इस दौरान उपायुक्त ने विभागवार कार्य प्रगति का समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में बाधक बन रही समस्याओं को संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दूर करने के निर्देश दिए. जिले में 995 आंगनबाड़ी में 690 में बिजली कनेक्शन नहीं पाया गया, उपायुक्त ने जल्द से जल्द इन आंगनबाड़ी केंद्रों में कनेक्शन जोड़ने के विभाग को निर्देश दिए.

बंद पड़ी लिफ्ट इरिगेशन की योजनाओं को फिर से चालू किया जाएगा

उपायुक्त ने समीक्षा बैठक के बाद बताया कि विद्युत विभाग एवं लघु सिंचाई संबंधी योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि पूर्व में लिफ्ट इरिगेशन के तहत लगभग 50 योजनाओं को पूर्ण किया गया था. योजनाओं के संचालन लाभुक समिति द्वारा किया जाना था लेकिन कुछ स्थानों पर लाभुक समिति की ओर से दिलचस्पी ना दिखाने से बिजली का कनेक्शन नहीं लगा, तो कई जगह बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी. विभाग को निर्देश दिया गया है कि क्या इन योजनाओं को प्रारम्भ किया जा सकता है, इसके लिए स्थल निरीक्षण करें. उपायुक्त ने कहा पुनः उपयोग में लाने हेतु चिन्हित की गई योजनाओं में आधी-आधी योजनाओं को स्पेशल डिवीजन एवं माइनर इरिगेशन के अभियंताओं को स्थल निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं. प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं की मरम्मत कर इनहें फिर से शुरू किया जाएगा. इस बार जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोगों का सहयोग लेते हुए पुनः लागू समिति गठित कर वहां के किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा.

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन देने की जिम्मेदारी कार्यपालक अभियंता को सौंपी

उपायुक्त ने कहा कि इसी प्रकार विद्युत विभाग संबंधित योजनाओं की समीक्षा में पाया गया कि जिले के 995 आंगनबाड़ी केंद्र में 690 आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन नहीं है जो गंभीर बात है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता सरायकेला एवं आदित्यपुर को आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची प्राप्त कर 1 महीने के अंदर यथासंभव आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन बहाल करने के निर्देश दिए गए. उपायुक्त ने कहा कि ऐसे केंद्र जहां वास्तव में बिजली की समस्या है को छोड़ सभी केंद्र में बिजली का कनेक्शन जल्द से जल्द बहाल कर लिया जाएगा. बैठक में उपायुक्त के अलावा अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, आईटीडीए निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग सरायकेला, आदित्यपुर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही