Search

 
 
 

सरायकेला: शादी के दिन घर में चोरी की कोशिश, ग्रामीणों ने 5 चोर पकड़ा, पुलिस की जांच शुरू

जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन ही चोरों ने घर को निशाना बना लिया. हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की वारदात टल गई और 5 आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
 

Saraikela: जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र चोरी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के दिन ही चोरों ने घर को निशाना बना लिया. हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता से चोरी की वारदात टल गई और 5 आरोपियों को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया. 


जानकारी के मुताबिक, घटना नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह गांव के टोला जाहिरा मोड़ NH-32 स्थित महतो होटल के पास की है, जहां किस्ट गोप के घर में चोरी की कोशिश हुई. किस्ट गोप की बेटी की शादी माहौल था. बारात जाहिरा मोड़ पर ठहरी हुई थी. शादी के कारण परिवार के अधिकांश लोग घर से बाहर थे, जिसका फायदा उठाकर 6-7 की संख्या में चोर पुराने घर में घुस आए.

 

आरोपियों ने एस्बेस्टस शीट तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी. इसी बीच शादी से लौटे कुछ लोगों ने घर में हलचल देख शोर मचाया. शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चोरों को घेर लिया. खुद को घिरता देख 2-3 आरोपी फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने 5 चोरों को पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. 


एक ओर घर में बेटी की शादी की खुशियां थीं, वहीं दूसरी ओर चोरी की कोशिश ने माहौल को चिंताग्रस्त बना दिया. हालांकि समय रहते घरवालों की सतर्कता और ग्रामीणों की तत्परता से चोरी की वारदात टल गई. पकड़े गए पांचों आरोपियों से पुलिस पूछताछ में जुटी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही