Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला बार चुनाव: एक भी नाम वापस नहीं, अध्यक्ष पद पर चार दावेदार

Advertisement
Advertisement
[caption id="attachment_124034" align="aligncenter" width="300"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/joint-secreatry-300x286.jpg"

alt="" width="300" height="286" /> ज्वाइंट सेक्रेटरी लाइब्रेरी में निर्मल कुमार आचार्य निर्विरोध.[/caption] Saraikela : जिला बार एसोशिएसन चुनाव 2021-23 को लेकर बुधवार को नाम वापसी के दिन एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया. सात पद व पांच कार्यकारणी सदस्य पद के लिए 31 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया है जिसमें से एक मात्र ज्वाइंट सेक्रेटरी लाईब्रेरी में अधिवक्ता निर्मल कुमार आचार्य का निर्विरोध चुना जाना तय है. अब 10 अगस्त को बार भवन में चुनाव कराया जाएगा. चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए रिटर्निंग ऑफीसर अधिवक्ता जलेश कवि ने बताया स्क्रूटनी में सभी आवेदन सही पाये गये थे. नाम वापसी में एक भी उम्मीदवारों ने नामांकन वापस नहीं लिया है. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार इस बार चुनाव मैदान में हैं. सबसे अधिक उपाध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. नाम वापसी की तिथि के बाद प्रत्याशी अपना प्रचार प्रसार कर पायेंगे. उन्होंने आदर्श आचार संहिता का ख्याल रख कर प्रचार प्रसार करने को कहा.

किस पद पर किसकी दावेदारी

अध्यक्ष : 1 पद अल्ताफ हुसैन, कामाख्या प्रसाद दूबे, प्रभात कुमार, सुबोध चंद्र हाजरा उपाध्यक्ष : 1 पद केदार नाथ अग्रवाल, लखींद्र नायक, ओम प्रकाश, शिव शंकर साहू, सुनील कुमार सिंहदेव महासचिव : 1 पद अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार रथ, देवाशीष ज्योतिषी कोषाध्यक्ष: 1 पद जवाहल लाल महतो, नाइकी हेंब्रम, राज कुमार साहू, सुशील कुमार पोद्दार सह कोषाध्यक्ष: 1 पद अभिषेक कुमार, दुर्गा चरण जोंको संयुक्त सचिव प्रशासनिक: 1 पद अंबिका चरण पाणी, भीम सिंह कुदादा, मणिरतन क्षेत्रीय, तपन कुमार मलाकार संयुक्त सचिव लाइब्रेरी: 1 पद निर्मल कुमार आचार्य कमेटी मेंबर : 5 पद भीम महतो, जयचंद कुभकार, कुणाल रथ, लोकनाथ केशरी, प्रकाश ज्योतिषी, पुष्पा दास, रजत कुमार पटनायक, सरोज महाराणा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही