Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेलाः वर्चस्व की जंग, सात राउंड फायरिंग, कुख्यात अपराधी के शूटर पर हमला, एक घायल

Saraekela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मांझी टोला में सोमवार देर रात वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई. दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप के करीबी माने जाने वाले शूटर आशीष दीप को निशाना बनाया गया. हालांकि आशीष बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका साथी राजवीर सिंह उर्फ लालू गंभीर रूप से घायल हो गया.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Saraekela: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित मांझी टोला में सोमवार देर रात वर्चस्व की लड़ाई खूनी संघर्ष में बदल गई. दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. इस गोलीबारी में कुख्यात अपराधी कृष्णा गोप के करीबी माने जाने वाले शूटर आशीष दीप को निशाना बनाया गया. हालांकि आशीष बाल-बाल बच गया, लेकिन उसका साथी राजवीर सिंह उर्फ लालू गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात मांझी टोला में दो गुट आमने-सामने आ गए. पहले कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने हथियार निकाल लिए और आशीष दीप पर लक्ष्य साधते हुए फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने एक के बाद एक सात राउंड गोलियां चलाईं.

बताया जाता है कि जैसे ही फायरिंग शुरू हुई, आशीष दीप और उसका साथी राजवीर सिंह बाइक से मौके से भागने की कोशिश करने लगे. इसी दौरान चलाई गई एक गोली बाइक चला रहे राजवीर सिंह की कमर के निचले हिस्से में जा लगी. गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी.

घायल राजवीर को उसके साथियों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है.

घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से पुलिस ने गोली के खोखे बरामद किए हैं. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह हमला आपसी वर्चस्व और पुराने विवाद का परिणाम माना जा रहा है. आशीष दीप का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है.

फिलहाल इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. देर रात हुई इस घटना से मांझी टोला और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल बना हुआ है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही