Search

 
 
 

सरायकेला : केएस कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन, 108 यूनिट रक्त किये गये संग्रह

 
Saraikela : स्थानिय काशी साहू महाविद्यालय में गुरुवार को छात्र संघ एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्त संग्रह किये गये. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीसी अरवा राजकमल ने शिरकत किया. शिविर में डीसी अरवा राजकमल ने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रोत्साहित किया. इस मौके पर शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा की रक्त का कोई विकल्प नहीं है. इसलिए हर स्वस्थ मनुष्य को अपने जीवन काल में रक्तदान जरूर करना चाहिए. उन्होंने इस प्रकार के शिविर के लिए छात्र संघ एवं एनएसएस के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी. [caption id="attachment_351425" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-20232-07-07-at-6.50-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> शिविर को संबोधित करते हुए उपायुक्त.[/caption] इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-for-not-giving-five-lakh-dowry-now-the-moon-of-jugsalai-is-preparing-to-marry-the-third/">जमशेदपुर:

पांच लाख दहेज नहीं देने पर अब तीसरी से शादी की तैयारी में है जुगसलाई का चांद
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरोज कैवर्त ने किया. प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान शिविर छात्र संघ एवं एनएसएस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. इसके लिए सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं. शिविर में महाविद्यालय के कर्मचारी छात्र एवं आम जनों ने रक्तदान किया. शिविर में सरायकेला ब्लड बैंक के सहयोग से 108 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. मौके पर एनएसएस के सुप्रभा टुटी, छात्र संघ के प्रकाश महतो, आलोक दास वकील बारीक, राहुल महतो एवं देवराज महतो तथा एनएसएस के रोशन महतो, शंकर महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही