Search

 
 
 

Saraikela News: कुकड़ू प्रखंड स्थित सरकारी संस्थानों का डीडीसी ने किया निरीक्षण

सरायकेला-खरसावां की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हंसदा ने सोमवार को कुकड़ू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया.
 
सरायकेला-खरसावां जिले की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) रीना हंसदा ने सोमवार को कुकड़ू प्रखंड का दौरा कर विभिन्न सरकारी संस्थानों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए प्रस्तावित भूमि का जायजा लिया. साथ ही अधिकारियों को योजनाओं का समय पर और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

 

Uploaded Image

 

दौरे की शुरुआत आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण से हुई. यहां डीडीसी ने बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं, पोषण और शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बच्चों को खेल-खेल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए, उनकी नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाए और केंद्र में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि स्वच्छता से जुड़ी सभी जरूरी सामग्री बच्चों की आसानी से पहुंच में उपलब्ध हो.

इसे भी पढ़ें: 

इसके बाद रीना हंसदा ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने छात्राओं को मिलने वाली शैक्षणिक, आवासीय और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र छात्रा तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि किसी भी छात्रा को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े.

 

डीडीसी ने कुकड़ू में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के लिए चिन्हित भूमि का भी निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू करने से पहले सभी जरूरी प्रशासनिक और तकनीकी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र बनने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर और नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी.

 

दौरे के अंत में प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सभी विकास योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, सरकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं गंभीरता से निपटारा करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों और जनसेवा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही