Search

 
 
 

Saraikela News : आदित्यपुर में दुकानदार व उनके बेटों पर जानलेवा हमला

जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले बढ़ते जा रहे हैं. बीती रात अपराधियों ने वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के पास एक दुकानदार और उसके दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला किया है. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.
 

Saraikela :  जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों के बढ़ते हौसले बढ़ते जा रहे हैं. बीती रात अपराधियों ने वार्ड संख्या 17 स्थित प्रभात पार्क के पास एक दुकानदार और उसके दो बेटों पर धारदार हथियार से हमला किया है. जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. 

 

जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार दास प्रभात पार्क के समीप ठेला लगाकर खाने-पीने की दुकान चलाते हैं. बुधवार रात करीब 9:30 बजे कुछ युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और खाना पैक करने को कहा.

 

दुकान पर भीड़ होने के कारण खाना पैक करने में थोड़ी देर हो गई. इसी बात को लेकर युवकों ने बहस करना शुरू कर दिया. देखते ही देखते बात  इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने प्रमोद कुमार दास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

 

पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे आशीष कुमार दास और अंकित कुमार दास पर भी हमला किया गया.  स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावर हथियारों से लैस थे और पुलिस पेट्रोलिंग टीम के पहुंचने के बावजूद मारपीट करते रहे.

 

बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए. इसके बाद पुलिस वालों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल से लौटने के बाद उनके साथ दोबारा मारपीट की गई.

 

वहीं, आरोपियों की ओर से पुलिस में काउंटर केस दर्ज कराए जाने की भी बात सामने आई है. घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है.

 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही