Saraikela : सरायकेला के कालागुजू गांव के तालाब में विगत 19 अगस्त को मिली पांच वर्षीय बच्ची संजया सोय के शव मिलने के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस ने बच्ची की हत्या के आरोप में उसकी सौतेली मां सुनीता सोय को गिरफ्तार कर लिया है. सौतेली मां ने इस घटना को 17 अगस्त को अंजाम दिया था. बच्ची का शव डोभा से 19 अगस्त को बरामद किया गया था. उस समय इसे सामान्य घटना मानी जा रही थी. लेकिन पुलिस ने अनुसंधान करते हुए 18 दिन बाद सौतेली मां को इस मामले मंे गिरफ्तार कर लिया.
सरायकेला : पांच साल की बेटी को सौतेली मां ने रात में डोभा में फेंका, दो दिन बाद मिला था शव, 18 दिन बाद गिरफ्तारी
Last Updated: Sep 04, 2021 12:00 AM (IST)