Search

 
 
 

सरायकेला-कांड्रा : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार की मौत, दो घायल

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : सरायकेला–खरसावां में इन दिनों सड़क किनारे खड़े वाहन काल बनकर सामने आ रहे है. बीते दिनों ही सड़क किनारे खड़े वाहनों से टक्कर के बाद कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जिसके बाद पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान की शुरुआत की थी. हालांकि, यह अभियान भी ठंडे बस्ते में चला गया. रविवार तड़के ही सड़क किनारे खड़े वाहन से टकराकर रांची निवासी युवक की मौत हो गई थी. इधर, एक बार फिर खड़े ट्रक से टकराकर एक युवक की मौत हो गई. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uttar-pradesh-union-election-concluded-peacefully-akhilesh-dubey-became-president-and-dp-shukla-general-secretary/">जमशेदपुर

: उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अखिलेश दुबे बने अध्यक्ष व डीपी शुक्ला महासचिव
घटना सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर चारडी के पास घटी जहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आनन–फानन में सभी को एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. घायल दोनो युवकों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही