Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला-खरसावां फुटबॉल लीग: दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 24 से

Advertisement
Advertisement
Saraikela / Kharsawan : सरायकेला-खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं सेवन ए साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में बुधवार को बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सिंह देव ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 24 एवं 25 सितंबर को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ जिला फुटबॉल लीग का उद्घाटन किया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भारत सरकार के जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा एवं खरसावां विधायक दशरथ गागराई समेत जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, एसडीओ समेत विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में खिलाड़ियों के भोजन, पुरस्कार एवं आवागमन के अलावा रंगारंग कार्यक्रम, रेफरी, मैदान का सुंदरीकरण व अन्य निर्णय लिए गए. फुटबॉल मैदान का सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी तापस एवं होपना सोरेन को दी गई. बैठक में मुख्य रूप से सेवन ए साइड के अध्यक्ष उमेश सिंहदेव, डीएसए के सचिव मोहम्मद दिलदार, कोषाध्यक्ष पिनाकी रंजन, बलराम महतो, शिशिर सिंहदेव, गोपाल सिंहदेव, सुधीर मंडल, सुधाकर सोरेन समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही