Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले में पंचायत चुनाव में जिला परिषद की सीटों का आरक्षण तय कर दिया गया है. जल्द ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. जिला परिषद की 17 सीटों में चार सीटें अनारक्षित रखी गयी हैं, वहीं नौ अनुसूचित जनजाति और एक अनुसूचित जाति व तीन अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रखी गयी हैं. इसमें महिलाओं के लिए दस सीट आरक्षित रखी गयी हैं जबकि सात सीटों पर अन्य खड़े हो सकते हैं. गौरतलब है कि वर्तमान जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली की सीट जो पहले महिला अजजा के लिए आरक्षित थी, वह अब अजजा अन्य के लिए कर दी गई है, यानी उस पर अब पुरुष प्रत्याशी भी चुनाव लड़ सकेंगे.
जिला परिषद की सीटों का आरक्षण
- ईचागढ़ (भाग वन) : अजजा महिला
- ईचागढ़ (भाग 2): अजजा अन्य
- कुकडु प्रखंड (भाग तीन): अन्य पिछड़ा वर्ग महिला
- नीमडीह (भाग चार): अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य
- चांडिल (भाग पांच): अजा महिला
- चांडिल (भाग छह): अजजा महिला
- कुचाई (भाग सात): अजजा अन्य
- खरसावां (भाग आठ): अजजा महिला
- खरसावां (भाग नौ): अजजा अन्य
- सरायकेला (भाग दस): अजजा अन्य
- सरायकेला (भाग ग्यारह): अनारक्षित महिला
- गम्हरिया (भाग बारह): अनारक्षित महिला
- गम्हरिया (भाग तेरह): अनारक्षित अन्य
- गम्हरिया (भाग चौदह): अनारक्षित अन्य
- राजनगर (भाग पंद्रह): अजजा महिला
- राजनगर (भाग सोलह): अजजा महिला
- राजनगर (भाग सत्रह): अन्य पिछडा वर्ग महिला.
सरायकेला प्रखंड की 14 पंचायत में सात सीटें महिला आरक्षित
वहीं सरायकेला प्रखंड की चौदह पंचायत में सात सीटें महिलाएं के लिए आरक्षित हैं जबकि सात में अजजा अन्य प्रत्याशी खडे़ हो सकते हैं. जिसमें जिला प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर में सरायकेला प्रखंड के हुदु में अजजा महिला, मुंडाटांड पंचायत अन्य, उपरदूगनी पंचायत अजजा महिला, मोहीतपुर अजजा अन्य, सीनी पंचायत अजजा महिला, कमलपुर अजजा अन्य, मुरूप पंचायत अजजा महिला, ईटाकुदर अजजा अन्य, पांड्रा अजजा महिला, गोविंदपुर अजजा अन्य, पठानमारा पंचायत अजजा महिला, मुडकुम पंचायत अजजा अन्य, नुवागांव पंचायत अजजा महिला, छोटादावना पंचायत अजजा अन्य के लिए आरक्षित हैं. पंचायत समिति सदस्य में प्रखंड के भाग वन अजजा अन्य, भाग दो अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य, भाग तीन अनारक्षित अन्य, भाग चार अनारक्षित अन्य, भाग पांच पिछड़ा वर्ग महिला, भाग छह अजजा महिला, भाग सात अनारक्षित महिला, भाग आठ अन्य पिछडा वर्ग महिला, भाग नौ अनारक्षित महिला, भाग दस अजजा महिला, भाग ग्यारह अजजा अन्य, भाग बारह अजजा महिला, भाग तेरह अजजा अन्य, भाग चौदह अजजा महिला, भाग पंद्रह अजजा महिला व भाग सोलह अजजा अन्य आरक्षित किया गया है.
खरसावां प्रखंड में मुखिया पद का आरक्षण
- तेलाइडीह पंचायत- मुखिया अजजा अन्य
- जोरडीहा पंचायत- मुखिया अजजा महिला
- कृष्णापुर पंचायत- मुखिया अजजा महिला
- दलाइकेला-मुखिया अजजा अन्य
- बड़ाआमदा- मुखिया अजजा महिला
- जोजोडीह- मुखिया अजजा अन्य
- खरसावां- मुखिया अजजा महिला
- हरिभंजा-मुखिया अजजा अन्य
- रिडिंग- मुखिया अजजा महिला
- बिटापुर-मुखिया अजजा अन्य
- चिलकु-मुखिया अजजा महिला,
- सिमला-मुखिया अजजा अन्य,
- बुरुडीह-मुखिया अजजा महिला.
कुचाई प्रखंड में मुखिया पद का आरक्षण
- रोलोहातु: अजजा महिला
- रुगुडीह- अजजा अन्य
- बारुहातु-अजजा महिला
- गोमियाडीह – अजजा अन्य
- छोटासेगोई – अजजा महिला
- मारांगहातु – अजजा अन्य
- अरुवां – अजजा महिला
- तिलोपदा – अजजा अन्य
- पोंडाकाटा – अजजा महिला
- बंदोलोहार- अजजा अन्य के लिए रिजर्व है.
राजनगर प्रखंड में मुखिया पद का आरक्षण
- डुमरडीहा पंचायत- मुखिया अजजा अन्य
- कुड़मा-मुखिया अजजा महिला
- राजनगर-मुखिया अजजा महिला
- बीजाडीह-मुखिया अजजा अन्य
- कटंगा-मुखिया अजजा महिला
- पोटका- मुखिया अजजा अन्य
- कुजू- मुखिया अजजा महिला
- हेरमा- मुखिया अजजा अन्य
- जोनबनी-मुखिया अजजा महिला
- धुरीपदा-मुखिया अजजा अन्य
- बांदु-मुखिया अजजा महिला
- जुमाल-मुखिया अजजा अन्य
- गम्हरिया- मुखिया अजजा महिला
- गोविंदपुर-मुखिया अजजा अन्य
- टींटीडीह-मुखिया अजजा महिला
- बाना-मुखिया अजजा अन्य
- गेंगेरुली- अजजा महिला
- केंदमुंड़ी -मुखिया अजजा अन्य
- तुमुंग- मुखिया अजजा महिला
- एदल-मुखिया अजजा अन्य
- बड़ासिजुलता- मुखिया अजजा महिला
गम्हरिया प्रखंड में मुखिया पद का आरक्षण
- डुमरा पंचायत-मुखिया अजजा अन्य
- कांड्रा- अजजा महिला
- बुरुडीह-अजजा महिला
- रापचा- अजजा अन्य
- जगन्नाथपुर- अजजा महिला
- छोटागम्हरिया- अजजा अन्य
- कालिकापुर- अजजा महिला
- दुग्धा- अजजा अन्य
- बीरबांस- अजजा महिला
- मुडिया- अजजा अन्य
- दुगनी-अजजा महिला
- बड़ाकांकड़ा-अजजा अन्य
- बांधडीह-अजजा महिला
- नारायणपुर-अजजा अन्य
- टेटोपोसी- अजजा महिला
- चमारु- अजजा अन्य
- यशपुर-अजजा महिला
- नुवागढ़-अजजा अन्य
- ईटागढ़-अजजा महिला
- डुडरा-अजजा अन्य
- जयकान-अजजा महिला.