Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: कैनाल के पास रिवाल्वर सटाकर बदमाशों ने मोटरसाइकिल लूटी, पीड़ित को राजनगर थाने से डांटकर भगाया

Advertisement
Advertisement
Saraikela : राजनगर थाना अंतर्गत नामीबेड़ा गांव के समीप कैनाल के सामने रिवाल्वर की नोक पर अज्ञात चार युवकों द्वारा मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया गया. लूट के शिकार हुए सरायकेला के नुआगांव निवासी 40 वर्षीय मनोज मंडल ने एसपी को आवेदन दे कर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है.

रात में  दोस्त की बाइक से सरायकेला थाना पहुंचा

एसपी को लिखे आवेदन में भुक्तभोगी मनोज मंडल ने बताया कि घटनास्थल से रात्रि में जब पैदल राजनगर थाना पहुंचकर उसने घटना की सूचना दी तो शिकायत दर्ज करने से इंकार करते हुए वहां से डांट-फटकार कर भगा दिया गया. दोस्त की मोटरसाइकिल से जब उसने सरायकेला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करानी चाही तो अन्य थाना क्षेत्र का मामले बताते हुए मामला दर्ज करने से इंकार किया गया.

हाट से लौटने के दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम

ज्ञापन में कहा गया है कि बुधवार की शाम तकरीबन 6ः30 बजे राजनगर साप्ताहिक हाट से सरायकेला आने के क्रम में नामीबेड़ा गांव के समीप कैनाल के सामने दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों ने उसे रोककर रिवाल्वर सटाते हुए मोटरसाइकिल से नीचे उतरने को कहा, और एक सफेद रंग के अपाचे एवं लाल रंग के ग्लैमर मोटरसाइकिल पर आए उक्त चारों युवक उसकी टीवीएस स्टार सिटी प्लस जेएच 22 सीआई- 1698 नंबर की बाइक लेकर फरार हो गए. जिसके बाद मनोज मंडल ने पैदल चलते हुए तकरीबन शाम के 7ः30 बजे राजनगर थाना पहुंचकर घटना की सूचना दी. परंतु वहां उसकी मोटरसाइकिल लूट की शिकायत दर्ज करने से इनकार करते हुए डांट फटकार कर भगा दिया गया. जिसके बाद मनोज अपने दोस्त की मोटरसाइकिल से रात में ही सरायकेला थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा जहां अन्यत्र थाना क्षेत्र का घटना होने की बात बताते हुए शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया गया. जिसके बाद वह अंततः एसपी के पास आवेदन करने पहुंचा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही