Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह में हुई हत्या मामले में फरार आरोपी शिबू गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह गम्हरिया के जगन्नाथपुर का रहने वाला है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. हत्या की वारदात 18 जुलाई को हुई थी. इस संबंध में आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से शिबू गोप फरार चल रहा था. उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड के चार अभियुक्त पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment